फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Simple ways to prevent malnutrition

सही खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच कुपोषण से बचने का सरल उपाय : गीता सहारण

Thu, 15 Aug 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Simple ways to prevent malnutrition
झोझूकलां। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण जागृति माह के तहत गांव बलाली में गोद भराई कार्यक्रम व अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी गीता सहारण ने की। उन्होंने बताया कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है, इसे सही खान-पान व नियमित स्वास्थ्य जांच से दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 8 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक पोषण जागृति माह के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी। इनमें महिला गोष्ठी, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, पोषण रैली, गोद भराई, अन्नप्राशन, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा, रेसिपी प्रतियोगिता, एक पेड़ मां के नाम व पौधरोपण आदि गतिविधियां शामिल हैं। इनका आयोजन गांव स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर किया जाएगा। पोषण जागृति माह का उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जन आंदोलन व जन भागीदारी के माध्यम से स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

गीता सहारण ने बताया कि इन गतिविधियों से गांव स्तर पर जागरूकता फैलाई जाती है ताकि देश में फैल रहे कुपोषण को दूर किया जा सके। इस मौके पर सुपरवाइजर दीर्घा, सुपरवाइजर सुमन लता, राजवीर, पोषण कोऑर्डिनेटर रिंकू, कुमारी नेहा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योत्सना, अंतिम, कमलेश, अनीता व सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed