फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SI praveen selected for President Police medal

एसआई प्रवीन का राष्ट्रपति मेडल के लिए हुआ चयन

Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
SI praveen selected for President Police medal
दादरी जिले में बतौर एसआई तैनात प्रवीन कुमार का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन हुआ है। प्रवीन कुमार मूल रूप से जिले के गांव चिड़िया के रहने वाले हैं और 27 साल पहले हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। दादरी के जिला बनने के बाद पहली बार किसी पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने जा रहा है और इससे विभाग में खुशी भी है।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रतिनिधि से बातचीत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वो उनकी शैक्षिक योग्यता एमए और एलएलएम है। उन्होंने बताया कि वो 1993 में हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। पिछले कुछ समय से वो दादरी जिले में तैनात हैं। 27 साल की नौकरी में उन पर कभी कोई दाग नहीं लगा है और अधिकारियों ने हमेशा उनके कार्यों की अनुशंसा की है। प्रवीन कुमार ने बताया कि इसी की बदौलत उनका राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार विजिलेंस में भी तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा वो सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मेडल के लिए हरियाणा से 14 का चयन किया गया है जिनमें उनके अलावा रोहतक एडीजीपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed