फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shot on brother

सैनिक ने की छोटे भाई पर की फायरिंग, प्राइवेट पार्ट पर लगी गोली

Sun, 27 Jun 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shot on brother
चंदेनी गांव निवासी एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग और किसी ने नहीं बल्कि युवक के भाई ने की है और वो सैनिक है। फायरिंग में गोली युवक के प्राइवेट पार्ट पर लगी और प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फायरिंग जमीन बंटवारे को लेकर पनपे विवाद में की गई है। झोझूकलां थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि घायल के बयान पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देर रात तक पुलिस टीम बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई में मौजूद थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चंदेनी निवासी एक परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शनिवार दोपहर फायरिंग हुई और गोली रविंद्र (27) को लगी। झोझूकलां थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविंद्र को गोली उसके भाई प्रवीन ने मारी है। आरोपी प्रवीन सैनिक है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर रविंद्र मकान के पास टीन शेड बना रहा था और उसी दौरान उसका भाई वहां पहुंच गया। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया और प्रवीन ने लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई रविंद्र पर फायर झोक दिया। गोली रविंद्र के पेट के निचले हिस्से में प्राइवेट पार्ट पर लगी और लहूलुहान हालत में परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रविंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस दादरी सिविल अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक घायल को एंबुलेंस ले जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम घायल के बयान लेने पीजीआई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट पर गोली लगने से घायल युवक का रोहतक पीजीआई पहुंचते ही चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। देर रात साढ़े आठ बजे तक भी पुलिस टीम वहीं रुकी हुई थी। हालांकि इससे पहले सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर करते समय कहा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इतना ही नहीं मीडिया के समक्ष घायल युवक ने कहा कि वो छत से गिरकर घायल हुआ है जबकि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मीडिया के समक्ष युवक को एक गोली लगे होने की पुष्टि की।
घायल को रोहतक पीजीआई रेफर करने के बाद झोझूकलां थाना पुलिस टीम के अलावा सीआईए टीम भी सिविल अस्पताल पहुंची। फायरिंग घायल के भाई द्वारा करने की बात सामने आते ही सीआईए टीम अस्पताल से चंदेनी के लिए रवाना हो गई। बताया कि जा रहा है देर रात तक सीआईए टीम फायरिंग करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को गोली उसके भाई प्रवीन ने मारी है। घायल का भाई सेना में है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। गोली लाइसेंसी बंदूक से मारी गई है। पुलिस टीम घायल के बयान लेने पीजीआई पहुंची हुई है और उसका ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद फायरिंग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। -दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed