फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers have also encroached upon the footpaths, causing havoc in the city.

Charkhi Dadri News: दुकानदारों ने फुटपाथ भी कब्जाए, अतिक्रमण ने बिगाड़े शहर के हालात

Sun, 23 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers have also encroached upon the footpaths, causing havoc in the city.
पुराना बस स्टैंड में दुकानों के सामने दूर तक रखा गया सामान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ है। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदार दुकान के बाहर तक सामान फैलाकर बैठ जाते हैं, जिसके चलते पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर गुजरना पड़ता है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि हादसों का भी खतरा बनी रहता है। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान लंबे समय से ठप है, जिसके कारण अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और दुकानदारों के हौसले और बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए थे, लेकिन आज दुकानदारों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण फुटपाथ पूरी तरह खत्म होते जा रहे हैं। यहां दुकानें चलाने वाले दुकानदारों के बीच फुटपाथ पर सामान फैलाने की होड़ लगी हुई है, जिससे आए दिन जाम जैसे हालात बनते हैं। जिला प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि दुकानों के सामने फैलाए गए सामान को हटवाकर फुटपाथ को मुक्त कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल भी अतिक्रमण की भेंट
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थल पर भी अतिक्रमण हो गया है। रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने पार्किंग क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है जिसके चलते वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि नप अधिकारी केवल खानापूर्ति करते हैं तथा कार्रवाई केवल परशुराम चौक तक सीमित रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई
करीब दो वर्ष पहले तत्कालीन उपायुक्त मनदीप कौर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया था, जिसमें फुटपाथों, चबूतरों और दुकानों के सामने बने पक्के निर्माण को हटाया गया था। उस समय कुछ समय के लिए स्थिति सुधरी भी थी, लेकिन अधिकारियों के बदलते ही हालात फिर पहले जैसे हो गए। आज फिर दुकानदारों ने उन्हीं स्थानों पर कब्जा जमा लिया है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
राहगीरों की सुरक्षा पर संकट
बाजारों में भीड़ अधिक रहने के कारण सड़क पर उतरकर चलने वाले पैदल यात्रियों के साथ दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है।


शहर के अनेक बाजारों में अतिक्रमण होने की शिकायतें मिल रही है। नगर परिषद जल्दी ही पुलिस की सहायता से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। राहगीरों और वाहन चालकों को जल्दी ही अतिक्रमण से राहत मिल सकेगी।- गौरव कुमार, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed