{"_id":"6a737477fd109195d701f140","slug":"shooters-from-captain-zile-singh-school-dominated-the-pistol-shooting-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158649-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कैप्टन जिले सिंह स्कूल के शूटर छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कैप्टन जिले सिंह स्कूल के शूटर छाए
Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए स्कूल निदेशक जयपाल सांगवान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव बरसाना स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में अनेक पदक अपने नाम किए और पूरे जिले में विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग में यशिका सांगवान ने प्रथम स्थान, अंडर-14 बालक वर्ग में दर्श सिंह जांगड़ा ने प्रथम, तेजस ने द्वितीय और पीयूष ने तृतीय स्थान, अंडर-17 बालक वर्ग में दीपेश ने प्रथम स्थान, अंडर-17 बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान पाया।
इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में पूर्वी ने प्रथम एवं रितिका ने द्वितीय स्थान, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में तनमय ने द्वितीय तथा दिव्यांक सांगवान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कैप्टन ज़िले सिंह स्कूल में प्रतिभा को सही दिशा, आधुनिक प्रशिक्षण और अनुभवी मार्गदर्शन मिलने के कारण विद्यार्थी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक जयपाल सांगवान एवं प्रधानाचार्य राजपाल सांगवान ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।