फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewerman's strike continues, deep sewer problem in the city

सीवरमैन की हड़ताल जारी, शहर में गहराई सीवर समस्या र समस्या जारी, शहर में गहराई सीवर समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sewerman's strike continues, deep sewer problem in the city
चरखी दादरी।
विज्ञापन

बकाया वेतनमान के भुगतान की मांग को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात सीवरमैन की हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिनों तक लगातार सीवर लाइनों और मैनहोल की सफाई न होने से अब शहर में सीवर समस्याएं और बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को भी मैनहोल की सफाई न होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनें बैक मारती रहीं, जिसके चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को सीवरमैन के समर्थन में जनआंदोलन समिति के पदाधिकारी भी उतर आए हैं।
गौरतलब है कि जनस्वास्थ्य विभाग के 302 कर्मचारियों को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया है और इसके चलते विभाग में तैनात 52 सीवरमैन गत वीरवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को भी इन सीवरमैन ने अपनी हड़ताल जारी रखी और एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने एक लहजे में कहा कि बकाया वेतनमान का भुगतान होने के बाद ही वो काम पर लौटेंगे। सीवरमैन ने कहा कि सीवर लाइनों की गंदगी साफ करने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग उन्हें तनख्वाह समय पर नहीं दे रहा है और इसके चलते उन्हें घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, धरनास्थल पर पहुंचे जनआंदोलन समिति के संयोजक नितिन जांघू, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, फैम के प्रधान जयभगवान मस्ताना, एडवोकेट विक्रम श्योराण ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को उचित ठहराया। नितिन जांघू ने कर्मचारियों को कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक जनआंदोलन समिति उनका इस लड़ाई में साथ देगी। उन्होंने कहा कि शहर की सीवरेज व्यवस्था पहले से ही ठप पड़ी है और सीवरमैन की हड़ताल के बाद तो हालात और बुरे हो गए है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, यूनियन के अध्यक्ष दलबीर सिंह भी कर्मचारियों के धरने का समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन क्षेत्रों में गहराई समस्या
शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे हीरा चौक, गोशाला चौक, चरखी दरवाजा, बधवाना गेट, मैन बाजार आदि स्थानों पर सीवर व्यवस्था बेपटरी होने के कारण लोग परेशान हैं। सीवर समस्या के चलते कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के समय घरों में दूषित पानी भी पहुंच रहा है।

- वाटर वर्क्स कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ाएगी परेशानी
जल्द बकाया वेतन का भुगतान न होने पर जिले में तैनात करीब 250 वाटर वर्क्स कर्मचारियों ने भी काम छोड़कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हुई है। ऐसे में अगर विभाग जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो वाटर वर्क्स कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाएगी और इसका असर पूरे जिले में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed