फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer overflow, contaminated water filled in front of shops

सीवर ओवरफ्लो, दुकानों के सामने भरा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow, contaminated water filled in front of shops
सीवर ओवरफ्लो को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। तिकोना पार्क पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तीन माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इसके चलते दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। जिससे 120 से अधिक दुकानदार परेशान हैं। उनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं और इसका असर ग्राहकी व स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे ब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर दूषित पानी भरा हुआ है। लंबे समय से यहां सीवर लाइन ब्लॉक है, विभाग इसे खुलवाने में नाकाम रहा है। चमन, सतबीर, रूपराम, सुरेंद्र, रविंद्र, मनबीर, अशोक, रामप्रताप, कैलाश, संदीप और संजय ने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान करने की बजाय विभाग लिफ्टिंग सिस्टम के जरिये एक मैनहोल का पानी दूसरे मैनहोल में डालकर काम चला रहा है। इस क्षेत्र से प्रतिदिन करीब दस हजार लोग गुजरते हैं, जबकि तीन माह बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग समस्या से निजात नहीं दिला पाया है। एक तरफ उनमें स्वास्थ्य को लेकर तो दूसरी ओर ग्राहकी को लेकर चिंता बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दूषित पानी से होकर दुकानों के अंदर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने समाधान न होने की स्थिति में कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्जन::
तिकोना पार्क के समीप मुख्य लाइन में दिक्कत है, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। यहां जल्द ही मशीन व कर्मचारी लगाकर ब्लॉकेज खुलवा दी जाएगी और फिर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

   सीवर ओवरफ्लो से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर भरा दूषित पानी ।

सीवर ओवरफ्लो से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर भरा दूषित पानी ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed