{"_id":"655ce4eb285ce2e9fc06a0e7","slug":"sewer-lines-will-be-repaired-without-digging-tender-opened-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9620-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिना खुदाई के दुरुस्त होंगी सीवर लाइनें, टेंडर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिना खुदाई के दुरुस्त होंगी सीवर लाइनें, टेंडर खुला
विज्ञापन
सीवर लाइन ब्लॉक होने से गली में भरा पानी।
चरखी दादरी। शहर की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को जनस्वास्थ्य विभाग सड़क की खुदाई किए बिना ही दुरुस्त करवाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन हो गया है। तीन अलग-अलग टेंडर के जरिये से काम होना है। जल्द ही विभाग वर्क ऑर्डर जारी कर देगा। ऐसा शहर में पहली बार होगा जब सड़क को खोदे बिना लेमिनेशन तकनीक से सीवर लाइनों की लीकेज ठीक होगी।
दरअसल सरदार झाड़ू सिंह चौक से रोहतक चौक, पुराना झज्जर रोड व तिकोना पार्क क्षेत्र में सीवर लाइन बार-बार ब्लॉक हो रही है। इस समस्या का स्थायी समाधान विभाग अब लेमिनेशन तकनीक से करेगा। करीब एक माह में यह काम शुरू हो जाएगा। अगर ये तकनीक कारगर रही तो शहरवासियों को लंबे इंतजार के बाद सीवर समस्या से राहत मिलेगी।
बता दें कि शहर में करीब 45 साल पुरानी लाइनें हैं जो जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। इनसे सीवर का पानी पेयजल लाइनों में भी मिल जाता है। दूसरी ओर शहर में सीवर व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। खासकर बारिश के मौसम में तो हालात खराब हो जाते हैं। पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने से बाजारों में पानी भर जाता है। ऐसे में मेन बाजार ही नहीं कॉलोनियों में भी सीवर लाइनें ठप हो जाती हैं, जिससे सीवर बैक मारने लग जाते हैं।
विज्ञापन
- सुधारीकरण के लिए 60 करोड़ का बजट मंजूर
सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए 60 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है। इसके अलावा 16 करोड़ का बजट बारिश के पानी की निकासी के लिए सिस्टम को सुधारने के लिए है। शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर पाइप लाइन है।
- पाइपलाइन यूं की जाएगी ठीक
अब विभाग नई तकनीक के जरिये सीवर सिस्टम को सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत अब नगर के अंदरूनी भागों में विभाग सीआईपीपी तकनीक के जरिये सीवर की जर्जर लाइनों पर प्लास्टिक की परत चढ़ाई जाएगी। विभाग का दावा है कि इससे जर्जर लाइनें भी वर्किंग में आएंगी और पाइप के टूटने का अंदेशा भी खत्म हो जाएगा। विभाग रोहतक चौक से झाड़ू सिंह चौक, झज्जर रोड होते तिकोना पार्क तक सीवर लाइन पर प्लास्टिक की लेयर करवाएगा।
- स्ट्रॉम वाटर की पानी लाइन बिछने से लोगों को राहत की उम्मीद
प्रशासन की निगरानी में जनस्वास्थ्य विभाग स्ट्रॉम वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवा चुका है। इससे भी अब लोगों को सीवर व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। विभाग इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में नए पंपिंग सिस्टम भी बनाएगा ताकि पानी का नियमित रूप से उठान होता रहे। परियोजना के तहत शहर के तिकोना पार्क से दिल्ली रोड एसटीपी तक मेन लाइन भी बिछाई जानी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सीवर लाइन लेमिनेशन करने के लिए टेंडर ओपन हो गए हैं। इसके लिए अलग-अलग तीन टेंडर हुए हैं। अब कुछ ही दिन में काम शुरू हो जाएगा। यह काम बिना खुदाई के पूरा होगा। पहले लाइनों की सफाई की जाएगी उसके बाद लेमिनेशन किया जाएगा।
-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग