{"_id":"61b63c315475e812102f9cd4","slug":"seven-new-dengue-cases-found-in-three-days-number-reached-617-charkhidadri-news-hsr619244373","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में मिले डेंगू के सात नए केस, 617 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में मिले डेंगू के सात नए केस, 617 पहुंची संख्या
विज्ञापन

डेंगू जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तक ले चुका 1634 सैंपल, दस की रिपोर्ट अभी लंबित
चरखी दादरी। डेंगू केस मिलने की रफ्तार पहले के मुकाबले कम तो हो गई है, लेकिन नए मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों की अगर बात करें तो जिले में सात लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। नए केस मिलने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या 1634 हो गई है और इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
उन्होंने बताया कि दस नवंबर को जिले में पांच नए केस सामने आए थे जबकि 11 नवंबर को दो नए मामले मिले हैं। रविवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि इस साल डेंगू जांच के लिए विभाग 1634 सैंपल ले चुका है जिनमें से दस की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अगर बात करें तो 12 दिसंबर तक 136 लोग डेंगू का शिकार बने थे जबकि विभाग की ओर से 369 सैंपल लिए गए थे। डिप्टी सीएमओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि डेंगू जांच के लिए सैंपलिंग अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अब नए केस मिलने की रफ्तार पिछले बीस दिनों की तुलना में काफी कम हो गई है।
कोरोना जांच के लिए विभाग ने लिए 358 सैंपल
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए रविवार को 358 नए सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 292857 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 203 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5079 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिनमें से 139 की मौत हुई है जबकि 4940 ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है।