फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven more people got dengue, now 18 patients suffer

सात और लोगों को हुआ डेंगू, अब 18 मरीज पीड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Seven more people got dengue, now 18 patients suffer
फॉगिंग करती नप टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डेंगू के डंक का प्रकोप जिले में जारी है। मंगलवार को सात लोग डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 74 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 18 मरीज डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो माह से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन भी चिंतित है और शहर में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। नगर परिषद की चार टीमें ने मंगलवार को दस कॉलोनियों में फॉगिंग की। डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस मौसम में डेंगू के केस मिलना स्वाभाविक है। जलभराव वाले क्षेत्रों में लारवा न पनपे, इसके लिए पुख्ता कदम स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सात पॉजिटिव केस मिले हैं और अब जिले में 18 केस सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया के अब तक छह पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षण नजर आने पर इसे हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

पिछले साल 19 अक्तूबर तक मिले थे 86 केस
पिछले साल की बात करें तो 19 अक्तूबर तक 86 डेंगू संक्रमित केस मिले थे। पिछले साल 19 अक्तूबर तक 99 सैंपल लिए गए थे जबकि इस साल अब तक 280 सैंपल लिए जा चुके हैं। इस लिहाज से हर चौथे सैंपल की रिपोर्ट इस साल पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed