फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   set the cart on fire

Charkhi Dadri News: कादमा में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी में लगाई आग, 45 क्रेट जलकर राख, मामला दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
set the cart on fire
बाढड़ा/कादमा। गांव कादमा निवासी एक रेहड़ी संचालक ने एक व्यक्ति पर रेहड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया। इसमें पीड़ित की रेहड़ी जल गई जबकि पास रखे अन्य दुकानदार के खाली क्रेट जल गए। अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि वह कादमा में ही सब्जी व फलों की रेहड़ी लगाता है। 10 दिसंबर की रात 11 बजे एक व्यक्ति उसके पास आया और रेहड़ी में आग लगा दी। इसमें बड़ेसरा निवासी सुनील की खाली क्रेट रखी हुई थी। इनमें भी आग लग गई और सभी 45 क्रेट जलकर राख बन गई। दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। बाद में चौकीदार ने भी आरोपी को भागते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा। अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर क्षतिपूर्ति कराने और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed