फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Server remained down for the second day, application forms not uploaded on the site

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन भी सर्वर रहा डाउन, साइट पर अपलोड नहीं हुए आवेदन फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Server remained down for the second day, application forms not uploaded on the site
रविदास धर्मशाला में नियुक्त बीएलओ सर्वर चलने का इंतजार करते हुए।
चरखी दादरी। जिले में नए वोट बनवाने, त्रुटियां ठीक करवाने, वोट कटवाने और वोट स्थानांतरित करवाने के आवेदन लगातार दूसरे दिन भी बेवसाइट पर अपलोड नहीं हो सके। दिनभर सर्वर ठप रहने से ये कार्य बाधित रहा। वहीं, शनिवार को पहले दिन भी ये ही स्थिति रही थी। दोनों दिन सर्वर ठप रहने की जानकारी अधिकारियों ने मुख्यालय को दे दी है। सर्वर ठीक होते ही बीएलओ पर इन आवेदन फार्म को अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन से शनिवार और रविवार को सभी बीएलओ को मतदान केंद्रों पर रहकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आवेदन फार्म लेकर बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को भी सर्वर ठप रहा था, जबकि रविवार को भी ये ही स्थिति रही। वहीं, रविवार को तो कुछ बीएलओ बूथों पर पहुंचे ही नहीं और इसकी बानगी अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। वहीं, दो दिवसीय कैंप में सर्वर डाउन रहने के चलते बीएलओ के साथ आवेदकों को भी परेशानी हुई। दादरी जिले में कुल 482 बूथ हैं, जिनमें से 243 बूथ दादरी विधानसभा क्षेत्र में और 239 बूथ बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


- छाेटूराम धर्मशाला बूथ मौजूद नहीं रहा बीएलओ
बस स्टैंड के सामने कॉलोनी में स्थित सर छोटूराम धर्मशाला में बने मतदान केंद्र में बीएलओ नही पहुंचने से ताला लटका रहा। वार्ड पार्षद रचना देवी ने बताया कि इस बूथ पर किसी बीएलओ की नियुक्ति नहीं की गई। लोग वोट संबंधी कार्य के लिए यहां चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविदास नगर के चार बूथों पर आए दो ही आवेदन
वार्ड 14 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बने बूथ नंबर 207, 208, 209 व 210 पर 4 बीएलओ की नियुक्ति की गई थी। यहां बूथ नंबर 208 में दोपहर ढाई बजे तक केवल 2 ही आवेदन आए थे। सर्वर ठप रहने से किसी भी आवेदन को ऑनलाइन नहीं किया गया।
- आदर्श स्कूल के 6 बूथों पर भी ठप रहा सर्वर
गांधी नगर स्थित आदर्श स्कूल में बूथ नंबर 173, 174, 175, 176, 177 व 178 बनाए गए। यहां भी सर्वर में खामी बनी रही। सर्वर नहीं चलने से नियुक्त बीएलओ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मतदान केंद्र पर भी सभी 6 बीएलओ चुनाव आयोग की एप चलने का इंतजार करते रहे।
- अग्रसेन धर्मशाला में 3 बजे तक आया 1 आवेदन
अग्रसेन धर्मशाला के मतदान केंद्र में 2 बीएलओ की नियुक्ति की गई। बूथ नंबर 182 व 183 के बीएलओ संजीत व पूर्ण ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक एक ही आवेदन आया। वहीं, सर्वर की गड़बड़ी के चलते ये एक आवेदन भी अपलोड नहीं किया जा सका।
- कृषि विभाग कार्यालय के बूथ में आए 9 आवेदन
सबसे अधिक आवेदन लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 165 व 166 में आए। यहां दो बीएलओ तैनात रहे और उन्होंने 9 आवेदन प्राप्त किए। बीएलओ राजेश शर्मा व ईशु रानी ने बताया कि 4 आवेदन नए वोट बनवाने व 5 त्रुटियां ठीक करवाने संबंधी आए।


----------------------------
सर्वर ठप होने की सूचना मुख्यालय भेज दी है। वहां से जल्द सर्वर की तकनीकी खामी दूर करने का आश्वासन दिया गया है। इसके तुरंत बाद आवेदन फार्म अपलोड कर दिए जाएंगे। छोटूराम धर्मशाला में बीएलओ नहीं पहुंचने का मामला संज्ञान में नहीं है। सुपरवाइजर से इसकी जानकारी ली जाएगी।
-खजान सिंह, चुनाव कानूनगो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed