फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sero survey: Nine teams of health department took 360 samples on the first day

सीरो सर्वे : पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमों ने लिए 360 सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sero survey: Nine teams of health department took 360 samples on the first day
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। पहले दिन जिले में नौ टीमों ने 360 लोगों के सैंपल लिए। ये सैंपल तीन आयु वर्ग छह से नौ साल, दस से 17 साल और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए गए हैं। बुधवार को 18 वर्ष से कम उम्र के 144 और इससे अधिक उम्र के 216 लोगों के सैंपल लिए गए। दूसरे ओर स्टेट रेपिड रिस्पॉंस टीम ने भी दादरी पहुंचकर सर्वे टीमों के कार्य का जायजा लिया। सीरो सर्वे के तहत सैंपल लेने का कार्य अगले दो से तीन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र को 27 खंडों में बांटा गया है। इनमें 27 टीमें काम कर रही हैं। ये टीमें जिले से 1080 सैंपल एकत्रित करेंगी। इनमें 6 साल से अधिक आयु के बच्चे भी शामिल हैं, जिनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा जो नागरिक पहली और दूसरी डोज लगवा चुके हैं, उनके भी अलग-अलग सैंपल लिए जाएंगे। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बच्चों के सैंपल लेकर यह जांच की जाएगी कि कहीं उनमें एंटी बॉडीज बनी हुई हैं या नहीं। इस समय कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है। इस महामारी का आमजन पर कितना प्रभाव हुआ है और लोगों में कितनी रोग प्रतिरोधक क्षमता है, इन्हीं बिंदुओं के दृष्टिगत यह सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सभी नमूनों को इक्ट्ठा करने के बाद जांच के लिए पंचकूला लैब में भिजवाया जाएगा, जहां इन पर पूरा शोध कर रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पहले दिन नौ टीमें फील्ड में उतरीं और प्रत्येक टीम ने तीन आयुवर्ग के लोगों के 40 सैंपल लिए। दूसरी ओर हेड ऑफिस से आरआरटी भी सीरो सर्वे के कार्य का जायजा लेने पहुंची। बता दें कि इससे पहले भी जिले में सीरो सर्वे के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि दूसरे सर्वे में यह आंकड़ा कम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर लिए गए सैंपल
एक टीम ने तीन आयुवर्ग में सैंपल लिए। प्रत्येक दस सैंपल में से छह 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए गए। इसके अलावा तीन सैंपल 10 से 17 उम्र के किशोर के लिए गए। एक सैंपल छह से नौ साल के बच्चे का लिया गया। इस लिहाज से बुधवार को 18 वर्ष से कम उम्र के 144 और इससे अधिक उम्र के 216 लोगों के सैंपल लिए गए।

कोरोना का एक भी केस नहीं, 600 सैंपल लिए जा रहे प्रतिदिन
जिले में कोरोना का एक भी केस सक्रिय नहीं है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग नियमित सैंपल ले रहा है। प्रतिदिन सिविल अस्पताल में 600 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। मार्च 2020 से लेकर आठ सितंबर 2021 तक जिले से कोरोना जांच के लिए दो लाख 38 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। दोनों लहरों में जिले में 5069 लोग संक्रमित मिले हैं जिनमें से 4930 स्वस्थ हुए हैं जबकि 139 की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed