फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sero survey: lowest among children up to 9 years of age and highest number of antibodies found in those aged 42-49

सीरो सर्वे : 9 साल तक के बच्चों में सबसे कम तो 42-49 उम्र वालों में सबसे अधिक मिली एंटीबॉडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sero survey: lowest among children up to 9 years of age and highest number of antibodies found in those aged 42-49
चरखी दादरी। सीरो सर्वे का तीसरा चरण स्वास्थ्य विभाग ने पूरा कर लिया है। अहम बात यह रही कि तीसरे चरण के सर्वे के बाद वैक्सीनेशन कराने का फायदा नजर आया। सर्वे के मुताबिक 0-9 साल तक के बच्चों में सबसे कम और 42-49 उम्र वालों में सबसे अधिक एंटीबॉडी मिली। 42-49 उम्र वालों में 91.5 प्रतिशत तक एंटीबॉडीज पाई गई। ओवरऑल अगर बात करें तो 1080 सैंपल में से 61 प्रतिशत में एंटीबॉडीज मिली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीरो सर्वे के तीसरे चरण में मुख्यालय से भेजी गई सूची के अलावा रेंडम सैंपलिंग भी की। सर्वे के दौरान 1080 लोगों में एंटी बॉडीज जांची गई। यह सैपलिंग दस-दस के ग्रुप में की गई। इनमें छह सैंपल 18 साल से अधिक आयु के लोगों के, तीन सैंपल 10 से 17 वर्ष वालों के और एक सैंपल छह से नौ साल तक के बच्चों का लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, अगर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए सर्वे की बात करें तो 42 से 49 वर्ष के आयुवर्ग में महज आठ प्रतिशत में एंटी बॉडीज पाई गई थी। दूसरे सर्वे में स्वास्थ्य विभाग ने इसी तर्ज पर 1080 लोगों को कवर किया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 42 से 49 साल तक के लोग वैक्सीनेशन में सबसे आगे हैं। ज्यादातर ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। जिले में अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को पहली और दो लाख से ज्यादा को दूसरी डोज लग चुकी है। इसका फायदा तीसरे चरण में दिखा। सर्वे के तहत लिए 1080 सैंपल में से 61 प्रतिशत में एंटीबॉडीज मिली। 42-49 उम्र वालों में 91.5 प्रतिशत तक एंटीबॉडीज पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग जारी
जिले में दो कोरोना मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए लगातार सैंपलिंग कर रहा है। अब तक जिले में 255499 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में 5078 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 139 की मौत हुई है। फिलहाल 560 सैंपल की रिपोर्ट शेष है। प्रतिदिन विभाग 400 से 500 सैंपल ले रहा है।
शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज
जिले में पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा शत-प्रतिशत है और दूसरी डोज का प्रतिशत 50 से अधिक है। उन्होंने बताया कि अभी भी वैक्सीनेशन से जो लोग वंचित हैं उन्हें कवर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में लगातार 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है और वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सर्वे के दौरान नौ साल तक के बच्चों में सबसे कम एंटी बॉडीज पाई गई, जबकि 42 से 49 आयुवर्ग में एंटी बॉडीज अधिक पाई गई। हम अपनी सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज चुके हैं। - डॉ. संदीप, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed