{"_id":"66707a2fe5712860e7046821","slug":"senior-athlete-ramkishan-sharma-won-six-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-119109-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुजुर्ग एथलीट रामकिशन शर्मा ने जीते छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुजुर्ग एथलीट रामकिशन शर्मा ने जीते छह पदक
Mon, 17 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा में स्वर्ण पदक विजेता रामकिशन शर्मा को सम्मानित करते आयोजक।
बाढड़ा (चरखी दादरी)। वयोवृद्ध अंतरराष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा ने गाजियाबाद में आयोजित मेरठ मंडल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अलग-अलग स्पर्धाओं में 6 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्पर्धा में देश के 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन स्पर्धाओं में भांडवा निवासी रामकिशन शर्मा ने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि 16 जून को आयोजित ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहभागिता निभाने वो गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। रामकिशन शर्मा ने बताया कि तीसरी इवेंट 400 मीटर रिले दौड़ हुई और इसमें भी उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद ट्रिपल व लॉन्ग जंप में स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किए।
इसके अलावा भाला फेंक में उन्होंने रजत पदक जीता। इनके प्रदर्शन पर सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, समाजसेवी उमेद पातुवास, स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमबीर घसौला ने बधाई दी है।
विज्ञापन
- रामकिशन शर्मा की उपलब्धियां
रामकिशन शर्मा पिछले 10 वर्षो से खेल क्षेत्र में सक्रिय हैं। वो अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर 131 स्वर्ण व 24 रजत पदक जीत चुके हैं।