फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seller injured by pelting stone on head for not giving vegetables on loan

Charkhi Dadri News: उधार में सब्जी नहीं देने पर विक्रेता के सिर में पत्थर मारकर किया घायल

Tue, 11 Jun 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seller injured by pelting stone on head for not giving vegetables on loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। गांव आदमपुर में उधार में सब्जी न देने पर एक ग्राहक ने विक्रेता पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल पवन कुमार ने बताया कि वह आदमपुर का निवासी है और टैंपो के माध्यम से सब्जी बेचता है। गांव निवासी कुलदीप उससे उधार में सब्जी लेता है। पैसे न चुकाने के कारण दो-तीन हजार रुपये उधारी हो चुकी है। 9 जून को सुबह सात बजे वह गांव के मंदिर के पास सब्जी बेच रहा था। इसी वक्त आरोपी उससे सब्जी लेने आया, लेकिन उधारी ज्यादा होने के कारण उसने सब्जी देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घर जाकर उसे फोन पर गालियां दीं।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद आरोपी फिर से उसके पास आया और अपने हाथ में लिया हुआ पत्थर उसके सिर में मारा। जब उसने शोर मचाया तो उसका बेटा अंकित मौके पर आया। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। घायल होने पर पहले झोझूकलां सीएचसी व फिर नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में उपचार कराया गया। अब उसने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed