फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Self help group women created ruckus in front of my kitchen

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने म्हारी रसोई के सामने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Self help group women created ruckus in front of my kitchen
पत्थर से रसोई पर जड़ा ताला तोड़ने का प्रयास करती महिला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में स्थित म्हारी रसोई के सामने मंगलवार दोपहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर 22 माह का आठ लाख रुपये भुगतान अटकाने के साथ रसोई जबरन बंद करवाने का आरोप लगाया। आक्रोशित महिलाओं ने रसोई का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे विभाग को बुधवार तक की मोहल्लत देकर लौट गईं। इससे पहले रसोई के सामने करीब 30 मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देशों पर जून 2020 में सिविल अस्पताल के पुराने भवन में म्हारी रसोई शुरू करवाई थी। यहां 50 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से खाना शुरू किया गया था। इसी रसोई के जरिये कोविड मरीजों को भी खाना पहुंचाया गया था। यहां काम करने वालीं महिलाओं आशा, शीला, नरेश, पूजा, टीना, मुकेश, मनीषा, कमलेश, सुनीता और सुमन ने बताया कि रसोई शुरू करने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान नहीं किया है और उनके करीब आठ लाख रुपये विभाग की तरफ बकाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि म्हारी रसोई एचएसएलआरएम (हरियाणा स्टेट लाइवली हुड मिशन) के तहत एक एनजीओ की ओर से शुरू की गई थी और उन्होंने यहां काम किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले लंबे समय से अटकी राशि के भुगतान के लिए चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। इससे खफा होकर मंगलवार दोपहर 1:50 पर सभी महिलाएं एकत्र होकर म्हारी रसोई के सामने पहुंची। इसके बाद वे डिप्टी सीएमओ नरेश से मिलीं और उन्होंने महिलाओं को एसएमओ के पास भेज दिया। एसएमओ ने उन्हें बताया कि इस संबंध में वो डीसी कार्यालय में अपना मांगपत्र दें। वहां से मांगपत्र सीएमओ और फिर उनके पास आएगा। उनकी इस बात से महिलाएं संतुष्ट नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर उठाकर ताला तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस पहुंची मौके पर
म्हारी रसोई में काम करनी वालीं महिलाओं ने बताया कि भुगतान राशि दिए बिना ही करीब दो माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने म्हारी रसोई बंद करवा दी। मंगलवार को इन महिलाओं ने पत्थर के जरिये रसोई का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ऐसा करने पर विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए ताला तोड़ने की बजाय बुधवार को डीसी से मिलने की बात कही, जिसके बाद वो लौट गईं।

रसोई के जरिये कोविड मरीजों के लिए खाना दिया गया था। इसके बिल डीसी ऑफिस में जमा है और प्रशासन को ही इस राशि का भुगतान करना है। म्हारी रसोई में सीएमओ ऑफिस की कभी इन्वॉल्वमेंट नहीं रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रसोई का ताला नहीं लगाया है। डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed