फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second storage tank ready in Jal Ghar

Charkhi Dadri News: जलघर में दूसरा भंडारण टैंक तैयार, इसी सप्ताह होगा शुरू

Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Second storage tank ready in Jal Ghar
जलघर में तीसरा टैंक निर्माण के लिए की गई जमीन की खोदाई। 
चरखी दादरी। शहर की 90,000 की आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दूसरे पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। इसी सप्ताह से इसमें पानी भरने की कवायद शुरू की जाएगी। जांच के बाद इससे शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शहर की आबादी को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने के लिए 115 करोड़ की परियोजना पर काम कराया जा रहा है। पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाना भी इस परियोजना का हिस्सा है। इसके तहत तीन नए पेयजल भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। एक टैंक का निर्माण पूरा होने के बाद विभाग ने इससे पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी थी। अब दूसरे भंडारण टैंक का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। अब इसमें भी पानी भंडारण शुरू कर दिया जाएगा। फिर शहर में इससे पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की फिलहाल पेयजल भंडारण क्षमता 3,750 लाख लीटर है। अगस्त तक चंपापुरी जलघर की पेयजल भंडारण क्षमता 7,300 लाख लीटर की जाएगी। इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है। दो टैंकों का निर्माण हो चुका है। तीसरे का अब शुरू होगा। जलघर के दो पुराने टैंक को तोड़कर तीसरा नया टैंक बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए विभाग ने खोदाई कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 एमएलडी क्षमता का बनेगा पानी शुद्धिकरण प्लांट : चंपापुरी जलघर परिसर में तीसरे टैंक निर्माण के साथ दो एमएलडी क्षमता का पानी शुद्धिकरण संयंत्र भी लगाया जाएगा। इसका कार्य भी 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। प्लांट में प्रतिदिन 20 लाख लीटर पानी शुद्ध किया जा सकेगा। इसके बाद आपूर्ति में आने वाले पानी की गुणवत्ता भी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed