{"_id":"655b9e76d1599173bb07cce2","slug":"sdm-went-on-foot-to-the-market-to-take-stock-of-encroachment-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-9607-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए बाजार में पैदल निकले एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए बाजार में पैदल निकले एसडीएम
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर रेहड़ी हटवाते हुए एसडीएम सुरेश दलाल।
बाढड़ा। कस्बे में लंबे समय से व्याप्त अतिक्रमण पर प्रशासन की नजरें टेढ़ी होते ही अधिकतर व्यापारियों व दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानों के सामने से सामान हटा लिया है। सोमवार को एसडीएम ने कस्बे में पैदल बाजारों का जायजा लिया। एसडीएम ने दो दिन बाद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुरेश दलाल ने दुकानों के सामने रखे सामान, रेहड़ी व वाहनों के कारण लगने वाले जाम व आमजन को परेशानी से निजात दिलवाने के लिए 17 नवंबर को व्यापारियों को पांच दिन का समय दिया था। आदेश के तीसरे दिन ही एसडीएम सुरेश दलाल ने कस्बे में जुई रोड, सतनाली रोड, लोहारु रोड एरिया में पैदल ही अतिक्रमण का जायजा लिया। एसडीएम ने सड़क मार्ग के दायरे में अवैध कब्जा न करने की नसीहत दी। उन्होंने व्यापारी नेताओं, दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को अतिक्रमण हटाने को कहा।
एसडीएम सुरेश दलाल ने व्यापारियों से कहा कि बाजाराें के रास्ते खुले होने पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर के बाद उपमंडल प्रशासन की टीमें लोकनिर्माण विभाग, राजस्व व पुलिस विभाग के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेंगी। व्यापारी प्रशासन की इस मुहिम का सहयोग करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
वहींं, व्यापार मंडल कमेटी ने अतिक्रमण हटाने की समय सीमा बढ़ने की लगाई गुहार लगाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी की अगुवाई में कस्बे के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंच कर एसडीएम सुरेश दलाल से मुलाकात की और कुछ समय देने की गुहार लगाई। एसडीएम ने कहा कि दो दिन का समय दिया जाता है उसके बाद प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। इस दौरान छोटेलाल, मनोज कुमार, रमेश, संजय कुमार, बलवान, प्रकाश आदि मौजूद रहे।