फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School clerk contacted tantrik due to lack of blessings at home, lost Rs 11.12 lakh

घर में बरकत न होने पर स्कूल के क्लर्क ने तांत्रिक से किया संपर्क, 11.12 लाख रुपये गंवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
School clerk contacted tantrik due to lack of blessings at home, lost Rs 11.12 lakh
चरखी दादरी। घर में बरकत न होने पर एक निजी स्कूल के क्लर्क को तांत्रिक से संपर्क करना भारी पड़ गया। अपनी बातों में उलझाकर उक्त तांत्रिक ने उसे 11.12 लाख रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दादरी एसपी कार्यालय में दी शिकायत में आर्मी से रिटायर्ड एवं एक निजी स्कूल में बतौर क्लर्क काम कर रहे दरियाव सिंह ने बताया कि उसके घर बरकत नहीं थी और इससे वो काफी परेशान था। उसने एक विज्ञापन देखा जिसमें गृह क्लेश, रुठों को मनाने और वशीकरण समेत सभी समस्याओं के समाधान की बात थी। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह नंबर ऋषिकेश के गीता नगर आश्रम नंबर 8 के गुरु राकेश का था। उसने फोन पर अपनी समस्या बताई तो इसके समाधान के लिए फोन उठाने वाले शख्स ने क्रिया शुरू करने की बात कही और उससे तीस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

दरियाव सिंह ने बताया कि उसने किसी परिचित के पास से बताए गए खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए। आरोप है कि इसके बाद भी खुद को गुरु बताने वाला शख्स समस्याओं का समाधान कराने की बात कहकर नियमित अवधि पर उससे रुपये मांगता रहा और उसकी बातों में आकर वो भी रुपये देता रहा। कई बार में उससे करीब 11 लाख 12 हजार रुपये उक्त शख्स ने खातों में डलवाए और उसके बाद उससे बात करनी बंद कर दी। इससे परेशान होकर दरियाव सिंह ने 27 अक्तूबर को एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। इस शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा बीच में छोड़ने पर परिवार का नाश होने की कही बात
दरियाव सिंह ने बताया कि 30 हजार के बाद आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मैं विशेष पूजा कर रहा हूं और अगर यह पूजा अधर में छोड़ी तो परिवार का सत्यानाश हो जाएगा। दरियाव सिंह के अनुसार इस डर से वो आरोपी को रुपये देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed