फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarpanch murder case

सरपंच संदीप की लोकेशन पता करने के लिए बदमाशों ने बोलेरो में लगाया था जीपीएस सिस्टम

Sun, 27 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch murder case
साहुवास निवर्तमान सरपंच संदीप हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किए घिकाड़ा निवासी राहुल ने तीन दिन के रिमांड पर कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि उन्होंने सरपंच की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उसकी गली में खड़ी बोलेरो में जीपीएस सिस्टम भी लगाया था। जीपीएस के जरिये ही उन्हें सरपंच की लोकेशन कपूरी धाम की मिली और हत्याकांड को अंजाम देने के लिए वो वहां पहुंच गए। तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उन्होंने हत्याकांड को अंजाम प्रदीप कासनी और उसके साथियों के कहने पर दिया है। आरोपी राहुल ने बताया कि निवर्तमान सरपंच संदीप की हत्या को अंजाम देने के लिए निमराना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महेश उर्फ कोच्चा और घिकाड़ा निवासी भोली मंदिर परिसर में गए थे जबकि वो बाहर ही रहा। सरपंच की हत्या करने के बाद वो वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं राहुल ने बताया कि संदीप की हत्या करने से पहले वो भोली के साथ मंदिर के अंदर गया था जबकि महेश बाहर खड़ा था। करीब 30 मिनट तक मंदिर में घूमने के बाद उन्हें जब सरपंच नहीं मिला तो वो बाहर आ गए और इसके बाद महेश और भोली मंदिर परिसर के अंदर गए और वो बाहर खड़ा उनका इंतजार करता रहा।
विज्ञापन

आरोपी राहुल ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस के सामने खुलासा किया कि वो तीनों हत्याकांड को अंजाम देकर राजस्थान फरार हो गए थे। दो दिन वहां रुकने के बाद राहुल अपने गांव लौट आया था और उस दौरान भोली और महेश वहीं रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि राहुल के अलावा हत्याकांड में शामिल महेश उर्फ कोच्चा को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि उस पर राजस्थान में भी हत्या का मामला दर्ज है और जल्द ही झोझूकलां पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। वहीं भोली अभी भी फरार है जिसे दबोचने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सरपंच संदीप हत्याकांड में गिरफ्तार राहुल ने कई खुलासे किए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी महेश को जल्द ही हम राजस्थान पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे जबकि तीसरे आरोपी भोली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। -दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed