फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sanitation workers' strike ends, will now return to work

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, अब लौटेंगे काम पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends, will now return to work
नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। आखिरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार देर शाम खत्म हो गई। इससे जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं अब लोगों को 11 दिन बाद कूड़े से राहत मिलने की उम्मीद है। 19 अक्तूबर से सफाई कर्मचारी हड़ताल हैं। ऐसे में शहर में कई जगहों पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के ढेर लग चुके हैं। इस समय शहर में करीब 250 टन कचरा इन अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों पर जमा है। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद 212 सफाई कर्मचारी अब सोमवार के बजाय रविवार को ही काम पर लौट आएंगे। प्रधान का कहना है कि वो जल्द से जल्द लोगों को कचरे से राहत दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इधर शनिवार देर शाम हड़ताल खत्म होने से पूर्व हायर की गई एजेंसी से शुक्रवार रात नगर परिषद अधिकारियों ने कचरे का उठान कराया है। हालांकि कचरा उठान केवल मुख्य मार्गों से ही हुआ है जबकि 21 वार्ड इससे अछूते रहे। इसके चलते इन वार्डों में कचरे के ढेर लगे हैं और अस्थायी डंपिंग प्वाइंट डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुके हैं। इसके अलावा वार्डों के खाली प्लॉट भी कचरे से अट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत 19 अक्तूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। शहर में 250 टन के करीब कचरा पड़ा होने का अनुमान है। हड़ताल के 11 दिनों की अगर स्थिति देखें तो तीन ही बार कचरे का उठान हो पाया है। इन तीनों दफा केवल मुख्य मार्गों से ही कचरा उठाया गया है। शुक्रवार रात से पहले 26 अक्तूबर को पुलिस बल की मदद से कचरे का उठान करवाया गया था। इसके बाद दो दिन कचरे का उठान नहीं हो पाया। 29 अक्तूबर के संस्करण में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। संवाददाता से शनिवार को हुई बातचीत में नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात शहर में कचरा उठाया गया है। यह कचरा हड़ताल की समय अवधि तक के लिए हायर की गई एजेंसी से उठवाया गया है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन के अंदर एजेंसी ने दूसरी बार कचरे का उठान किया है। इस एजेंसी के पास मैन पावर कम है। इसके चलते केवल मुख्य मार्ग ही कवर करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 14 डंपिंग प्वाइंट अभी भी कचरे से अटे, वार्डों में भी समस्या बनी
हड़ताल खत्म होने से पूर्व प्रशासन मुख्य मार्ग से कचरे का उठान करवाने में तो प्रशासन सफल हो गया, लेकिन शहर के अस्थायी 14 डंपिंग प्वाइंट पर अभी भी कचरे के ढेर लगे हैं। इसके अलावा करीब 20 हजार घरों से डोर-टू-डोर कचरा उठान न होने से गीला कचरा लोगों के घरों में सड़ रहा है। वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी होने से लोग भारी परेशान हैं। वार्डों के खाली प्लॉट में भी कचरे के ढेर लगे हैं।
- पार्षदों और चेयरमैन ने करवाया था कुछ कचरे उठान
बता दें हड़ताल की अवधि की दौरन 22 अक्तूबर की शाम चेयरमैन बक्शीराम सैनी और कुछ पार्षदों ने अपने स्तर पर शहर से कचरे का उठान करवाया था। छोटा से प्रयास कर उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की थी।
- यहां लगे हैं कचरे के ढेर
चंपापुरी क्षेत्र में रोहतक रोड के साथ कचरा पड़ा है। इसके अलावा चरखी दरवाजा डंपिंग प्वाइंट, बधवाना गेट डंपिंग प्वाइंट, कॉलेज रोड डंपिंग प्वाइंट, पुरानी अनाज मंडी के पिछली तरफ, नई सब्जी मंडी के समीप, वाल्मीकि नगर, कबीर नगर, प्रेम नगर, गांधी नगर, वार्ड-7, वार्ड-21 में कचरे के ढेर लगे हैं।
लोग बोले : हड़ताल खत्म हुई है तो मिलेगी राहत
- कई दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अब यह खत्म हुई है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी नहीं आने से बेहद परेशान थे। घरों से कचरे का निस्तारण नहीं कर पा रहे थे। अब कुछ राहत मिलेगी।
-वंदना, हीरा चौक
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल काफी लंबी खींच गई है। सरकार और उनकी लड़ाई में जनता बेवजह पिस गई। अब सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुई है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी। घरों में काफी कचरा एकत्रित हो गया था।
कैलाश शर्मा, वार्ड-21
मुख्य मार्गों से शुक्रवार रात को कचरे का उठान करवाया है। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। वार्डों में टीमें भेजकर जल्द ही कचरे का उठान करवा दिया जाएगा।

-सतेंद्र दहिया, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार शनिवार देर शाम से हड़ताल खत्म कर दी गई है। रविवार सुबह से ही सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। सभी कर्मचारियों का प्रयास रहेगा कि शहर को जल्द से जल्द कचरा मुक्त कर दिया जाए।
-सूरज, प्रधान, नगर परिषद सफाई कर्मचारी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed