फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samyukta Kisan Morcha burnt copies of the draft of the new agricultural policy to protest

Charkhi Dadri News: संयुक्त किसान मोर्चा ने नई कृषि नीति के ड्राफ्ट की प्रतियां फूंक जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha burnt copies of the draft of the new agricultural policy to protest
केंद्र सरकार की प्रस्तावित नई कृषि नीति के ड्राफ्ट की प्रतियां फूंकते हुए अखिल भारतीय किसान सभ
चरखी दादरी। केंद्र सरकार के कृषि एवं विकास कल्याण मंत्रालय की ओर से तैयार की जा रही नई कृषि नीति का संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध किया है। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मोर्चा उपप्रधान फतेह सिंह चिड़िया की अध्यक्षता में नई कृषि नीति के ड्राफ्ट की प्रति फूंकी गई। प्रदर्शन का नेतृत्व नरेंद्र फोगाट झिंझर ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र मोठसरा ने कहा है कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसानों के आंदोलन के दबाव में तीन काले कृषि कानून वापस लेने के बाद भी किसानों के खिलाफ में कानून टुकड़ों में लाने का प्रयास कर रही है। नई कृषि नीति के लागू होने पर सरकारी अनाज मंडी खत्म हो जाएंगी, प्राइवेट कंपनियां बाजार में आ जाएंगी जिसमें किसानों का शोषण होगा। वहीं, आम उपभोक्ता को भी महंगे दामों में अनाज व सब्जियां मिलेंगी।
विज्ञापन

दलवीर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों से किए वादों पर काम नहीं कर रही है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को एमएसपी की संवैधानिक गारंटी के लिए आमरण अनशन को 49 दिन हो गए हैं। सरकार को उनकी जान की कोई परवाह नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें चरखी दादरी जिले से हजारों ट्रैक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी के प्रदर्शन की तैयारी के लिए किसानों की टीम गांव-गांव जाकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी और नई कृषि नीति के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। प्रदर्शन को विकास झिंझर, महावीर, ओम नम्बर, जगदीश साहू, ईश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed