फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sample for four more people who came in contact with Corona positive youth, 28661 people from seven villages will go door-to-door health check-up

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए चार और लोगों के लिए सैंपल, सात गांवों के 2

Tue, 07 Apr 2020 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Sample for four more people who came in contact with Corona positive youth, 28661 people from seven villages will go door-to-door health check-up
चरखी दादरी। कोरोना पॉजिटिव मिले हिंडोल निवासी युवक के संपर्क में आने वाले चार और लोगों की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग ने चारों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया और उनके सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं। इसके अलावा विभाग ने सोमवार रात और मंगलवार को 19 सैंपल भेजे हैं, जिसके बाद अब जिले से भेजे गए सैंपलों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इन सैंपलों में से 35 की रिपोर्ट आ चुकी है और इनमें से केवल एक रिपोर्ट ही पॉजिटिव मिली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों के 28,661 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगा और यह कवायद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ही हिंडोल निवासी 25 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने आपात बैठकर बुलाकर हिंडोल गांव के सात किलोमीटर की परिधि में शामिल सात गांवों को रेड फ्लैग और बफर जोन घोषित कर दिया था। इसके तहत इन गांवों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। सांवड़, फौगाट और सांजरवास को कंटेंटमेंट जोन और सौंप, कासनी व सांकरोड गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। उपायुक्त ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं जबकि एसडीएम संदीप अग्रवाल को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। इन गांवों में मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग और स्कैनिंग करने पहुंची।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया इन गांवों के 28,661 लोगों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यह काम स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर करेंगी। उन्होंने बताया कि डॉ. राजकुमार को मेडिकल टीमों का इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ डॉ. सोनम, डॉ. राजेश व डॉ. सतीश की नियुक्ति की गई है। सीएमओ ने बताया कि अब तक चरखी दादरी जिले से 65 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 35 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 30 रिपोर्ट पेडिंग हैं। उन्होंने बताया कि 35 में से एक ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल का वेंटिलेटर मुरारीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में किया शिफ्ट
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग के पास खुद का वेंटिलेटर नहीं है। सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह ने स्थिति को देखते हुए चैरिटेबल गीता भवन अस्पताल में दिया गया वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाया है। वेंटिलेटर आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है और जल्द ही ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक चिकित्सक वेंटिलेटर के लिए रोहतक पीजीआई में ट्रेनिंग ले रहा है।
मस्जिद में क्वारंटीन 16 लोगों के भी लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने शहर की जामा मस्जिद में क्वारंटीन 16 लोगों के सैंपल भी ले लिए हैं। ये सैंपल विभाग ने जांच के लिए पीजीआई भेज दिए हैं। हालांकि मस्जिद में रुके लोगों की दिन में दो बार स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
आइसोलेशन वार्ड में 41 लोग भर्ती, दो बार मिल रहे चाय-बिस्कुट और खाना
मंगलवार को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 41 संदिग्ध लोग भर्ती रहे जिनमें एक कोरोना पॉजिटिव भी शामिल है। हालांकि पॉजिटिव युवक को अन्य संदिग्धों से दूर रखा गया है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्धों को सुबह और शाम चाय बिस्कुट जबकि दोपहर और रात को खाना दिया जा रहा है।

सात गांवों के लोगों की जांच करने के लिए 16 टीमें हमने बनाई हैं। इन टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब तक 65 सैंपल जिला अस्पताल से भेजे गए हैं और 30 की रिपोर्ट आना पेंडिंग हैं।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed