फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samman money of 5176 farmers stopped under Samman Nidhi scheme

Charkhi Dadri News: सम्मान निधि योजना के तहत 5176 किसानों की सम्मान राशि रोकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Samman money of 5176 farmers stopped under Samman Nidhi scheme
नई अनाज मंडी स्थित कृषि एवं कल्याण विभाग कार्यालय।
चरखी दादरी। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 5176 किसानों की 15वीं किस्त के रूप में मिलने वाली सम्मान राशि रोकी गई है। जिले में इस योजना के कुल पंजीकृत लाभार्थी 65,859 हैं जिनमें से 60,683 किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 15वीं किस्त जारी कर दी गई है। पीएम सम्मान निधि योजना के तहत सबसे ज्यादा किसानों को यह सुविधा मिलने पर चरखी दादरी प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले में लंबित यानी सुविधा से वंचित रहे किसानों का आंकड़ा सबसे कम रहा है।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन किसानों को इस योजना में शामिल किया गया है जो आयकरदाता नहीं है। दंपती किसान को भी यह निधि नहीं दी जाती है। 10 हजार से ज्यादा सरकारी वेतन व पेंशन लेने वाले को भी इस योजना से बाहर रखा गया है। एडवोकेट व चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी इस सुविधा का पात्र नहीं माना गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार साल में तीन किस्त इस योजना के तहत जारी करती है। सालाना छह हजार रुपये सम्मान निधि दी जा रही है। इस समय रबी सीजन की शुरुआत है ताकि किसान खाद व बीज आदि की खरीद कर सकें। जिले का कुल कृषि योग्य रकबा 1.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है। जिले के किसान रबी सीजन में सरसों, गेहूं, चना, जौ व मेथी की खेती करते हैं जबकि खरीफ सीजन में ज्वार, बाजरा, ग्वार, कपास व धान की खेती करते हैं। जिले का 45 प्रतिशत एरिया रेतीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 12.13 करोड़ पहुंचे किसानों के खातों में, 1.03 करोड़ की रकम रोकी
जिले के 60683 पात्र किसानों के खातों में किस्त के रूप में 12.13 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है। इसके अलावा शर्तें पूरी न करने वाले किसानों की करीब 1.03 करोड़ की राशि रोकी गई है।



- शर्तें पूरी न करने के चलते रोकी गई किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में चरखी दादरी प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा है। कृषि एवं कल्याण विभाग के प्रयासों से यह सफलता मिली है। जिन किसानों को यह 15वीं किस्त नहीं मिली है उनमें ज्यादातर वे किसान हैं जो इस योजना की पात्रता से बाहर हो गए हैं। कहीं न कहीं वे आवश्यक शर्तें पूरी नहीं कर रहे हैं। जिन किसानों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है वे अब भी विभाग कार्यालय या सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं।
-डॉ.चंद्रभान, वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed