{"_id":"67d850ec030f93f6040f199a","slug":"samadhan-shivir-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133475-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04
दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एसडीएम आशीष सांगवान। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
दादरी लघु सचिवालय में बुधवार को जिलास्तरीय तो बाढड़ा में आयोजित हुआ उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम आशीष सांगवान ने जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर में आने वाली हर एक शिकायत पर उचित एवं प्रभावी कार्रवाई करवाए जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जिला में उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए समाधान शिविर में परिवार पहचानपत्र, जमीन विवाद और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
एसडीएम ने इन सभी शिकायतों को सुना और विभागीय अधिकारियों को न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में रोजाना कार्य दिवस के दिन सुबह दस से बारह बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर बाढड़ा में भी शिविर लगाया जाता है, जिससे आम नागरिकों को अपनी शिकायतों का समाधान करवाने के लिए अधिक समय तक भटकना न पड़े। एक ही स्थान पर उनकी समस्या का निवारण कर दिया जाए। इसी उद्देश्य से प्रमुख विभागों के अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में उपस्थित रहते हैं।