फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samadhan camps are becoming a powerful medium of communication between the administration and the public: SDM

प्रशासन व जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं समाधान शिविर : एसडीएम

Fri, 20 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Samadhan camps are becoming a powerful medium of communication between the administration and the public: SDM
समाधान शिविर में समस्याएं सुनतें एसडीएम आशीष सांगवान।  - फोटो : 1
बाढड़ा। एसडीएम आशीष सांगवान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली लोगों की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निपटारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करके अधिकारी त्वरित समाधान करते हुए समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम बना रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम वीरवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन, प्रशासन व जनता के लिए सुशासन का सशक्त माध्यम बन गए हैं। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार के दिशा-निर्देश पर उच्च अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। समाधान शिविर में आई शिकायतों की निगरानी भी जिला और प्रदेश मुख्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम सांगवान ने बताया कि जिला और प्रदेश मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। जहां समाधान शिविर की शिकायतों की निगरानी की जाती है। वहीं हर सप्ताह शुक्रवार को समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा की जाती है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकता है उनका मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाती है लेकिन जो समस्याएं नीति निर्धारण से संबंधित होती हैं उन्हें मुख्यालय भेजा जाता है। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र आईडी में सुधार, जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed