{"_id":"6ab17750b5f459e0ee0e0c22","slug":"sakshi-sharma-won-the-gold-medal-at-the-state-level-school-karate-championship-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160637-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेशस्तरीय स्कूली कराटे चैंपियनशिप में साक्षी शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेशस्तरीय स्कूली कराटे चैंपियनशिप में साक्षी शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
Mon, 21 Sep 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ के यदुवंशी स्कूल में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कराटे चैंपियनशिप चल रही है। प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी दादरी की कराटे खिलाड़ी साक्षी शर्मा ने अंडर 14 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
साक्षी शर्मा की इस सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी है। सोमवार से महेंद्रगढ़ के यदुवंशी स्कूल में 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कराटे चैंपियनशिप शुरू हुई। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, दादरी एइओ प्रदीप सांगवान व खेल विभाग के अन्य अधिकारियों ने बतौर अतिथि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अंडर 14 आयु वर्ग में कराटे खिलाड़ी साक्षी शर्मा ने लगातार चार राउंडों में अपनी प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए फाइनल में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अतिथियों ने साक्षी शर्मा के प्रदर्शन को सराहा और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
साक्षी शर्मा दादरी शहर के रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी है। निरंतर कोच राजेश तक्षक, महिला प्रशिक्षक सुदेश तक्षक की देखरेख में कराटे खेल का प्रशिक्षण ले रही है।