फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rvld camera will install

Charkhi Dadri News: चौराहों से गुजरते समय यातायात नियम तोड़े तो बच नहीं पाएंगे वाहन चालक

Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
rvld camera will install
फोटो 02 रावलधी चौक से बेतरतीब ढंग से गुजरते वाहन चालक। संवाद
एक्सकलूसिव
विज्ञापन

फोटो 01
रावलधी चौक पर लगी रेड लाइट। संवाद
फोटो 02
रावलधी चौक से बेतरतीब ढंग से गुजरते वाहन चालक। संवाद
- मुख्यालय के निर्देश पर नगर परिषद ने शुरू की 5 जगहों पर आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे लगाने की तैयारी, करीब एक करोड़ रुपये आएगी लागत
- पांचों जगह चिह्नित कर मुख्यालय भेजी सूची
- आरवीएलडी कैमरे पकड़ेंगे रेड लाइट उल्लंघन, एएनपीआर वाहनों की नंबर प्लेट करेंगे स्कैन


चरखी दादरी। आने वाले समय में अगर शहर के मुख्य चौराहों से गुजरते वक्त आपने यातायात नियम तोड़ा तो बच नहीं पाएंगे। भले ही पुलिसकर्मी की नजर आप पर न हो, लेकिन, घर चालान पहुंच जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक लाइटों के पोल पर ही आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल, शहर के रावलधी चौक, समसपुर टी-पॉइंट, चिड़िया टी-पॉइंट, भिवानी-टी पॉइंट व लोहारू चौक पर करीब 70 लाख की लागत से एक साल पहले ही ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। इनका संचालन नगर परिषद ने पुलिस विभाग को सौंप रखा है। अब मुख्यालय से नगर परिषद को आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे लगाने के निर्देश मिले हैं। खास बात यह है कि ये कैमरे उन्हीं चौराहों पर लगाए जाएंगे, जहां ट्रैफिक लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय के निर्देश पर नगर परिषद ने पांचों चौराहों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। अधिकारियों की मानें तो पहली बार दादरी शहर में आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे लगेंगे। सीसीटीवी से इन कैमरों की कीमत कई गुना महंगी होती है। इनके लगने के बाद अगर कोई वाहन चालक यातायात नियम का उल्लंघन करता है तो वह चालान से बच नहीं पाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये हैं आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे
आरवीएलडी (रेड लाइट वॉयलेंस डिटेक्शन) रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखेगा। अगर कोई चालक रेड लाइट होने के बावजूद निकलेगा तो आरवीएलडी उसका वीडियो कैप्चर करेगा। वहीं, एएनपीआर
(ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरा वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेगा। इसके बाद उक्त वाहन चालकों के घर पहुंचने से पहले मोबाइल पर चालान का मैसेज पहुंच जाएगा।

- हर साल कटते हैं 25 हजार से ज्यादा चालान
दादरी जिले में वाहन चालक यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आते हैं। हर साल औसतन 25 हजार वाहन चालकों के चालान कटते हैं। इनमें ज्यादातर हेलमेट, लेन ड्राइविंग, नो पार्किंग व अधूरे दस्तावेजा संबंधी होते हैं। वहीं, वाहन चालक सत्तर लाख से अधिक की जुर्माना राशि चालान के एवज में जमा कराते हैं।

- पांचों चौराहों से गुजरते हैं 40 हजार से अधिक वाहन
शहर के रावलधी चौक, समसपुर टी-पॉइंट, चिड़िया टी-पॉइंट, लोहारू चौक और भिवानी टी-पॉइंट से प्रतिदिन 40 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। सबसे ज्यादा भारी वाहन रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग और समसपुर टी-पॉइंट से गुजरते हैं।

- एक सेट की कीमत है करीब 20 लाख
आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे काफी महंगे होते हैं। ट्रैफिक लाइटें लगाने पर जितनी लागत आई है, उससे डेढ़ गुना अधिक ये कैमरे लगाने पर आएगी। आरवीएलडी और एएनपीआर कैमरे के एक सेट की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। इस लिहाज से पांचों चौराहों पर ये कैमरे लगाने पर एक करोड़ खर्च होंगे।


वर्सन
मुख्यालय से इस संबंध में निर्देश मिले थे। इंजीनियरिंग शाखा ने जगह चिह्नित कर सूची मुख्यालय भेज दी है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उसी अनुरूप आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed