फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rural tubewell operators have not received salary for three months, protested

Charkhi Dadri News: ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर्स को तीन माह से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rural tubewell operators have not received salary for three months, protested
 रोजगार्डन में एकत्र हुए ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर्स। 
चरखी दादरी। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को रोजगार्डन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार ने की जबकि नेतृत्व विजय कुमार का रहा। बैठक के बाद बाढड़ा खंड के ऑपरेटर्स की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बैठक मे झोझूकलां खंड के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इनमें संदीप रूदड़ोल को खंड प्रधान, प्रकाश को उपप्रधान, जयप्रकाश को मंत्री, मनजीत को मीडिया प्रभारी और हनुमान गोकल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से पद के दायित्व का निर्वहन करने की शपथ ली।
विज्ञापन

खंड कार्यकारिणी चुनने के बाद झोझूकलां व बाढड़ा में कार्यरत ट्यूबवेल ऑपरेटरों की लंबित मांगों पर मंथन किया गया। उन्होंने कह कि ऑपरेटर्स को तीन माह से बकाया वेतन नहीं मिला है जबकि अन्य समस्याएं भी जस की तस हैं। इसके विरोध में विस्तार से चर्चा की गई और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी। इसके बाद रोजगार्डन से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया और वहां नगराधीश को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जयप्रकाश, भूपेंद्र, विकास, संदीप, मनदीप, धर्मबीर, भूपेंद्र व रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed