फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   RTA team imposed a fine of Rs 93 thousand on two vehicles

Charkhi Dadri News: आरटीए टीम ने दो वाहनों पर लगाया 93 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
RTA team imposed a fine of Rs 93 thousand on two vehicles
बाढड़ा में आरटीए द्वारा पकड़े गए वाहन।
बाढड़ा। क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों पर अंकुश लगाने के लिए आरटीए टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। टीम ने मुख्य क्रांतिकारी चौक व जुई रोड पर नाका लगाकर वाणिज्यिक व अन्य वाहनों की चेकिंग की। वाहनों के पंजीकरण दस्तावेजों की जांच की। टीम अधिकारियों ने बिना कागजात सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों को कड़ी नसीहत भी दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन के कागजातों में खामियां मिली। टीम ने चालक से दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाया जिस पर टीम ने इस वाहन पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम अधिकारियों ने दादरी रोड पर क्षमता से अधिक मात्रा में पत्थर भरकर जा रहे डंपर चालक को रोका। नियमों का उल्लंघन करने पर डंपर का 37 हजार रुपये का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed