{"_id":"67eed1bbfda1fca2f70e43e0","slug":"rohtak-rob-pillar-testing-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-134585-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक रेलवे फाटक आरओबी निर्माण के लिए शुरू हुआ लोड टेस्टिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक रेलवे फाटक आरओबी निर्माण के लिए शुरू हुआ लोड टेस्टिंग का कार्य
Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक के पास लोड जांचने के लिए जमीन में लगाया गया उपकरण। संवाद
78 करोड़ रुपये की लागत से बनना है आरओबी, लोक निर्माण विभाग ने लोड की जांच करने के लिए मिट्टी में यंत्र लगाने का कार्य किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोहतक रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आरओबी के बनने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को लंबे जाम से निजात मिलेगी। वहीं, आम राहगीरों को भी इससे राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने लोड की जांच करने के लिए मिट्टी में यंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए गत दिनों टेंडर जारी किए गए थे। फोरलेन आरओबी निर्माण के लिए 78 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। वीरवार को सड़क के साथ लगती जगह पर एजेंसी के श्रमिकों ने 100 फीट गहरा गड्ढा खोद कर उसमें लोड जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोड जांचने का कार्य पूरा होने के बाद अन्य कार्याें को गति प्रदान की जाएगी।
60 मीटर में रेलवे करवाएगा काम
शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य विभाग करवाएगा जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे की ओर से करवाया जाएगा। यह आरओबी फोरलेन बनेगा। आरओबी के बीच डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर और फुटपाथ की चौड़ाई डेढ़ मीटर रहेगी।
विज्ञापन
कौन-सा विभाग खर्च करेगा, कितनी राशि
आरओबी तैयार करने में करीब 78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये विभाग और 18 करोड़ रेलवे की ओर से खर्च होंगे। बाकी 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के कामों में खर्च होंगे।
20,000 वाहन चालकों को राहत देगा आरओबी
रोहतक फाटक से रोजाना 20 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। ट्रेनों की आवाजाही के चलते यह फाटक दिन में 25 से 30 बार बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर वाहन चालकों के 15 से 20 मिनट खराब हो जाते हैं।
वर्सन:
आरओबी का कार्य शुरू करने के लिए संबंधित एजेंसी ने लोड जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 15 दिन तक लोड जांचने के बाद आरओबी निर्माण कार्य में गति आने की संभावना है।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोक निर्वाण विभाग
फोटो:34 रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक के पास लोड जांचने के लिए जमीन में लगाया गया उपकरण। संवाद
फोटो: 35 आरओबी निर्माण से पहले भरे पानी को निकालती जेसीबी। संवाद