फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rohtak Road ROB tender will be invited

Charkhi Dadri News: आचार संहिता हटने के बाद आमंत्रित होगी रोहतक रोड आरओबी की निविदा

Mon, 22 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Road ROB tender will be invited
ट्रेन आगमन के कारण चरखी दादरी में बंद किए गए रोहतक फाटक पर खड़े वाहन चालक। 
चरखी दादरी। रोहतक रोड फाटक पर स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का काम चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) हटने के बाद ही शुरू हो सकेगा। करीब डेढ़ दशक पुरानी यह मांग पूरी कराने के लिए लोनिवि चुनाव के बाद एमसीसी हटते ही निविदा आमंत्रित करेगा। विभागीय अधिकारियों का प्रयास है कि शहर की इस बड़ी परियोजना पर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। इस फाटक पर आरओबी बनने से वाहन चालकों को बार-बार फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर करीब 77.82 कराेड़ रुपये की लागत से आरओबी बनेगा। इससे रोजाना करीब दस हजार वाहन चालकों को फाटक बंद रहने से लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। इससे पहले सरकार ने विभाग से तीन बार इस परियोजना का प्रस्ताव और आगणन मांगा है। तीसरे आगणन में इसकी लागत 25 करोड़ से बढ़कर 77.82 करोड़ रुपये पहुंच गई। लोगों को इस परियोजना पर काम शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। एमसीसी हटते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन









रोजाना होता है 40 ट्रेनों का आवागमन

रेलवे लाइनों का दोहरीकरण होने के बाद से दादरी स्टेशन से गुजरने वालीं ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। आजकल दादरी स्टेशन से रोजाना 40 ट्रेनें गुजरती हैं। इस कारण दिन में 40 बार फाटक बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। इस कारण रोजाना करीब करीब सात घंटे तक फाटक बंद रहता है। यह फोरलेन आरओबी करीब 900 मीटर लंबा बनना है। आरओबी के बीच डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे करेगा जबकि बाकी का काम लोनिवि से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







जाम से मिलेगी मुक्ति, हादसे की आशंका होगी कम

रोहतक रोड का रेलवे फाटक अधिकतर समय बंद रहने के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक जल्दी जाने के प्रयास में कई बार नियमों की अनदेखी कर जाते हैं। वह जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। आरओबी बनने से हादसे का खतरा कम हो जाएगा।







रोहतक रोड पर आरओबी बनाने के लिए अधिकतर औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। एमसीसी हटते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - अश्वनी कुमार, एसडीओ, लोनिवि, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed