फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways Department gears up to accelerate the Happy Card scheme.

Charkhi Dadri News: हैप्पी कार्ड योजना को रफ्तार देने में जुटा रोडवेज विभाग

Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways Department gears up to accelerate the Happy Card scheme.
रोडवेज परिसर में बनाए काउंटर पर कार्ड लेने पहुंचे लाभार्थी। 
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की महत्वाकांक्षी हैप्पी कार्ड योजना को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। दो माह पहले मुख्यालय से प्राप्त 22,695 हैप्पी कार्डों में से अब तक करीब 9 हजार लाभार्थी योजना का लाभ ले चुके हैं जबकि 13,695 कार्ड अभी भी वितरण और सक्रियण की प्रक्रिया में हैं। विभाग ने शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है जिसके तहत कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन फोन कॉल कर लोगों को कार्ड प्राप्त करने और उसे सक्रिय करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोडवेज मुख्यालय की ओर से गत 31 मार्च को चरखी दादरी डिपो को 22,695 हैप्पी कार्ड भेजे गए थे। कार्ड वितरण के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पांच चरणों में विभाजित किया था। पहले चरण में पांच हजार लाभार्थियों के मोबाइल नंबरों पर ओटीपी भेजकर उन्हें कार्ड प्राप्त करने की सूचना दी गई थी। इसके बाद क्रमवार अन्य लाभार्थियों को भी संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पांचों चरण पूरे होने के बाद अब सभी शेष कार्डों के वितरण और सत्यापन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जिन्हें विशेष काउंटरों पर तैनात किया गया है। ये कर्मचारी प्रतिदिन लाभार्थियों को फोन कर योजना की जानकारी दे रहे हैं और कार्ड प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इस संपर्क अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिलने के बाद प्रतिदिन औसतन 150 लाभार्थी कार्ड लेने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इससे कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेजी आई है और अधिक लोग योजना से जुड़ रहे हैं।
रोडवेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि हैप्पी कार्ड का लाभ लेने के लिए ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है। कई लाभार्थियों के मामलों में तकनीकी दिक्कतों या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण कार्ड लंबित पड़े हुए थे। ऐसे मामलों को विशेष काउंटरों पर प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है ताकि पात्र व्यक्ति जल्द से जल्द योजना का लाभ उठा सकें।
विभाग ने उन लाभार्थियों से भी अपील की है जिन्होंने अभी तक अपना कार्ड प्राप्त नहीं किया है कि वे आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें।

वर्सन :
डिपो के कर्मचारी लगातार लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। चार टीमों को विशेष काउंटरों पर तैनात किया गया है और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्ड को अपडेट एवं सत्यापित करने के बाद ही लाभार्थियों को सौंपा जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
-सतीश लुहाच, बस स्टैंड प्रबंधक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed