फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Republic Day full dress final rehearsal held at Balidaan Stadium

बलिदान स्टेडियम में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिर्हसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Republic Day full dress final rehearsal held at Balidaan Stadium
ये मेरा हरियाणा जहां दूध-दही का खणा गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सोमवार को जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में की गई। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस आजादी के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित होने वाले समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का जिलास्तरीय समारोह दादरी में और उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम बाढड़ा में मनाया जाएगा। बाढड़ा में एसडीएम डॉ. संजय सिंह ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड एसओपी का पालन करते हुए यह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तिरंगा झंडा फहराने के बाद उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के साथ परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक बली सिंह ने किया। इसमें पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन

परेड टुकड़ियों की इन्होंने संभाली कमान
पुलिस दस्ते का एएसआई विशाल, एएसआई सोनिया, होमगार्ड टुकड़ी की कमांड एएसआई चंद्रभान, जनता कालेज गर्ल्स कैडेट्स का वर्षा कुमारी, कालेज के लड़कों का नेतृत्व सार्जेंट मनोज कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी टुकड़ी की अगुवाई गीता ने की। दादरी गर्ल्स स्कूल एनसीसी विंग की कमान सोनिया, राकवमावि चरखी की छात्राओं का नेतृत्व साक्षी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टुकड़ी का नेतृत्व साहिल जांगड़ा, वैश्य स्कूल का सुधांशु और एपीजे कालेज की कैडेट्स को कमांड सार्जेंट निक्की सांगवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों की टीमों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मार्चपास्ट के बाद दादरी मॉडल संस्कृति स्कूल, केएन स्कूल, राकवमावि, एपीएस व बेस मॉडल स्कूल की टीमों ने हरियाणवी लोक संस्कृति, कोविड महामारी, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये रहे मौजूद
समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बलवान सिंह, नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर, बीएंडआर के एसडीओ सुभाष आदि उपस्थित रहे।

बलिदान स्टेडियम में नृत्य करती छात्राएं ।

बलिदान स्टेडियम में नृत्य करती छात्राएं ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed