{"_id":"62c48125ad76f23d16103f18","slug":"relief-three-new-buses-joined-the-depot-27-more-will-arrive-soon-charkhidadri-news-hsr635945849","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: डिपो में शामिल हुईं तीन नई बसें, 27 और पहुंचेंगी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: डिपो में शामिल हुईं तीन नई बसें, 27 और पहुंचेंगी जल्द
विज्ञापन
फोटो::11 बेडे में शामिल हुई नई बस दिखाते टीएम दीपक कुमार।
- फोटो : CharkhiDadri
रोहित राजपूत
चरखी दादरी। पिछले करीब एक साल से बसों की किल्लत से परेशानियों का सामना कर रहे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दादरी डिपो के बेडे़ में मंगलवार को तीन नई बसें और शामिल हो गई हैं, जिससे कुछ रूटों पर बसों की कमी दूर होने के साथ फेरों की संख्या बढ़ेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसों को नारनौल व चंडीगढ़ रूट पर दौड़ाया जाएगा। नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
आने वाले समय में दादरी डिपो में ऐसी 30 बसें पहुंचनी हैं। इन बसों के आने के बाद ही बेडे़ में बसों की कमी पूरी तरह दूर होगी। मंगलवार को तीन नई बसें पहुंचने के बाद जल्द ही और बसें आने की उम्मीद बनी है। इससे पहले बसों की कमी के चलते कई रूटों पर सेवाएं प्रभावित हैं। इस साल करीब 54 बसें कंडम हुई हैं, जबकि अब तक बेडे़ में ये तीन बसें ही शामिल हो पाई हैं।
टीएम दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल डिपो से 163 बसें संचालित थी। इनमें से 54 बसें एनजीटी की शर्तें पूरी न करने व कंडम होने के कारण नहीं चलाई जा रहीं। इसके कारण दादरी डिपो में बसों की कमी बनी है। बस संख्या कम रहने के चलते मजबूरी वश कई रूटों से बसों के फेरे घटाने पड़े। कुछ रूटों पर बसों की सेवा बंद भी करनी पड़ी, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर विभाग ने मुख्य कार्यालय में नई बसों की डिमांड भेजी थी। जिसके बाद तीन नई बसें डिपो के बेडे में जुड़ गई हैं। नई बसों में चालक और परिचालक के सामने के लिए अपर बर्थ की सुविधा है।
विज्ञापन
- पासिंग के बाद लंबे रूटों पर दौड़ेगी नई बसें
बेडे में जुड़ी तीनों नई बसों की मंगलवार को ही पासिंग करके बुधवार को सड़क पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। इन नई बसों को पहले नारनौल और चंडीगढ़ के लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
- नई बसों की ये हैं खासियतें
टीएम दीपक कुमार ने बताया कि पुरानी बसों के मुकाबले नई बसों में कुछ बदलाव किया गया है। नई बसों में पुरानी बसों के मुकाबले ज्यादा सीटें दी गई हैं। पहले बसों के अंदर 52 सीटें होती थीं, लेकिन नई बसों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 59 कर दी गई हैं। इसके अलवा नई बसें यूरो सिक्स स्टेज की हैं, जिसके चलते प्रदूषण कम होगा और लंबे समय तक बस बेडे़ का हिस्सा बनी रहेंगी।
- हर दिन करीब 40 हजार यात्री करते है दादरी बेड़े की बसों से यात्रा
दादरी डिपो से प्रतिदिन करीब चालीस हजार यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं। फिलहाल डिपो में 114 बसें शामिल हैं। प्रत्येक बस एक दिन में करीब 250 यात्रियों को लेकर जाती है। आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
वर्जन::
मंगलवार को तीन नई बसें दादरी पहुंच चुकी हैं। इनकी पासिंग करवाने के बाद बुधवार से ही इन बसों को ऑन रोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा करीब 27 बसें और दादरी रोडवेज डिपो के बेडे में पहुंचनी हैं। कुछ बसें अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। - दीपक कुमार, यातायात मैनेजर, दादरी डिपो।