{"_id":"62055ff803eeb53211728536","slug":"relief-every-11th-sample-is-coming-positive-for-a-week-recovery-rate-is-116-percent-charkhidadri-news-hsr6239846162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज दादरी में, डीसी ने की अधिकारियों से बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज दादरी में, डीसी ने की अधिकारियों से बैठक
विज्ञापन
चरखी दादरी। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज सुबह 11 बजे स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व बाढड़ा विधायक नैना चौटाला भी उपस्थित रहेंगे। वीरवार को उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने उप-मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों से बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद जिला के सभी विभागीय अधिकारियों से रूबरू होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान सभी विभाग पिछले दो वर्षों में जिले में पूरे हुए और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के बारे में उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, शिक्षा विभाग सहित अनेक विभागों के तहत पिछले दो वर्षों में जिला में पूरे हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जानकारी भी उप-मुख्यमंत्री को दी जाएगी। बैठक में नगराधीश नरेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सोमबीर दहिया, तहसीलदार बंसीलाल, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, डीआईओ अमित लांबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीवर सुधारीकरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने की भी प्रशासन रखेगा मांग
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से वे शहर की पुरानी सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने की मांग भी रखेंगे। ताकि शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
सीवर सुधारीकरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने की भी प्रशासन रखेगा मांग
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से वे शहर की पुरानी सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने की मांग भी रखेंगे। ताकि शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन