फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Registration will be done on Meri Fasal Mera Byora Portal by August 31

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 31 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Registration will be done on Meri Fasal Mera Byora Portal by August 31
चरखी दादरी। जिला के सभी किसानों को सरकार की ओर से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका प्रदान किया गया है। किसान आगामी 31 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल किसानों के लिए खोल दिया गया है। किसान पोर्टल पर आगामी 31 अगस्त तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिला के सभी किसान जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें क्योंकि भविष्य में यही रजिस्ट्रेशन नंबर किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहायक होगा। अभी तक जिला के लगभग 30 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और लगभग एक लाख एकड़ भूमि के मालिक किसानों का रजिस्ट्रेशन अभी लंबित है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि जिला में लगभग दो लाख 73 हजार एकड़ भूमि पर बिजाई हुई है, जिसमें से दादरी क्षेत्र में लगभग 15 हजार, बौंद क्षेत्र में लगभग 48 हजार और बाढड़ा क्षेत्र में लगभग 74 हजार एकड़ भूमि शामिल है। इस में से अभी तक बाढड़ा से लगभग 11 हजार 800, बौंद में तीन हजार और दादरी में 16 हजार किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योर पोर्टल पर रजिस्टेशन करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed