{"_id":"6165cff68ebc3e2eed12ae71","slug":"ration-will-be-given-to-87-thousand-families-through-family-identity-card-charkhidadri-news-hsr614268391","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 हजार परिवारों को परिवार पहचान पत्र के जरिये दिया जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 हजार परिवारों को परिवार पहचान पत्र के जरिये दिया जाएगा राशन
विज्ञापन
डिपो जहां कार्डधारकों को राशन मिलता है।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के 87 हजार से अधिक परिवारों को अब परिवार पहचान पत्र के जरिये राशन वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीमें राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र के डाटा का मिलान करने में जुटी हुई हैं। यह कार्य पूरा होने पर परिवार पहचान पत्र के जरिये राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
सरकार ने परिवार पहचान पत्र से सभी सरकारी योजनाओं को जोड़ने का काम कर रही है। अब राशन वितरण का कार्य भी इस परिवार पहचान पत्र के जरिये ही किया जाएगा। इसके लिए विभाग के कर्मचारी परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड में दर्ज डाटा का मिलान कर रहे हैं। जिसमें भी दस्तावेज में कमी मिल रही है उसे दुरुस्त किया जा रहा है। जैसे ही डाटा के मिलान पूरा हो जाएगा, वैसे ही राशन वितरण का कार्य परिवार पहचान से शुरू हो जाएगा। जिले में 15 हजार से अधिक परिवार अभी इससे वंचित हैं।
गुलाबी, हरा और खाकी कार्ड वालों को मिलता है राशन
सरकार की ओर से सामान्य वर्ग के व्यक्तियों के लिए राशन वितरण तो कई वर्षों से बंद है। इस समय गुलाबी कार्ड, हरा व खाकी कार्ड धारकों को ही रियायत पर राशन वितरण किया जा रहा है। करीब दो दशक पहले सरकार सामान्य वर्ग के परिवारों को भी प्रति माह चीनी उपलब्ध करवाती थी। समय समय पर गेहूं व चावल भी दिया जाता था, लेकिन अब यह बंद कर रखा है।
विज्ञापन
ये है जिले में राशन कार्डों की स्थिति
जिले में कुल 87808 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें एपीएल 45144, एएवाई 2167, आपीएच 24611, सीबीपीएल 10316, एसबीपीएल 5570 हैं। इन कार्डधारकों को सरकार की ओर से प्रतिमाह सस्ते दाम पर राशन मुहैया करवाया जाता है।
वर्जन
राशन वितरण का कार्य परिवार पहचान पत्र के जरिये किया जाएगा। राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र के डाटा का मिलान किया जा रहा है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा परिवार पहचान पत्र से राशन का वितरण शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
यक्ष कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं पूर्ति विभाग