{"_id":"6a9afeff96c9424fc800dafb","slug":"rao-tularam-medical-college-is-the-result-of-rao-inderjits-struggle-aarti-rao-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159933-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव इंद्रजीत के संघर्ष की देन है राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव इंद्रजीत के संघर्ष की देन है राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : आरती राव
Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री, सांसद व विधायक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देहाती ठाठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और धर्म, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। आज समाज को भी इन्हीं मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के अधिकारों की लड़ाई किसी एक जाति या समाज की नहीं, बल्कि 36 बिरादरियों की साझा लड़ाई है। सभी बिरादरियां एकजुट होकर अपने क्षेत्र के हक के लिए आवाज उठाएंगी, तभी क्षेत्र को उसका उचित अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना उन्होंने अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव वीरेंद्र सिंह और पिता केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से सीखा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के साथ जहां भी अन्याय होगा, उसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
राव इंद्रजीत के प्रयास से मिला मेडिकल कॉलेज
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दादरी में बनने वाला राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इसका श्रेय राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने दावा किया कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार चौथी बार भी बनेगी।
विज्ञापन
आरती सिंह राव ने दादरी यादव सभा को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिरादरियों के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
हर जिले में स्थापित होंगे मेडिकल कॉलेज
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद राव तुलाराम ने अंग्रेजों के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया। उन्होंने समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से क्षेत्र को एम्स जैसी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग
दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास वर्ष 2027-28 में करवाने की मांग रखी। उन्होंने 200 बेड के छह मंजिला अस्पताल को मिली मंजूरी का उल्लेख करते हुए अचिना स्थित पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग भी की।
कई विधायक हुए शामिल
बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास, कोसली विधायक अनिल यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश एडीओ तथा पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता और शिक्षा-रोजगार को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, यादव सभा प्रधान महाबीर यादव, सचिव रूपराम यादव, कर्नल जगदेव सिंह, कर्नल आशीष यादव, रविंद्र यादव, धीरज यादव, जिला पार्षद अनुवीर यादव सहित अनेक गण्यमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे।