फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ramavtar inelo jila up pradhan

Charkhi Dadri News: रामअवतार बने इनेलो के जिला वरिष्ठ उपप्रधान

Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
ramavtar inelo jila up pradhan
इनेलो के नवमनोनीत पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के साथ। स्रोत: संगठन
फोटो 13
विज्ञापन

इनेलो के नवमनोनीत पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के साथ। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इनेलो की ओर से सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष सूबे सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला से चर्चा के उपरांत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिला कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि रामअवतार शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलजीत सिंह, सोनू , राहुल मराठा, जसवंत छिल्लर को सौंपी गई है। विरेद्र बड़राई को प्रधान महासचिव बनाया गया है। बहरम देव दूधवा, करतार सिंह मांढी पिराणु, चंदराम, दलबीर सिंह, सुखबीर सिंह, हरपाल सिंह, शमशेर सिंह व पोनी झोझूकलां को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, संगठन सचिव राजेंद्र को मनोनीत किया गया है। मुकेश को कोषाध्यक्ष को बनाया गया है। तालेराम, मनोज कुमार द्वारका, नरेंद्र झिंझर, निहाल सिंह डोहकी, कुलदीप सिंह, सोमबीर श्योराण बेरला, पार्षद जितेंद्र सांगवान, सुनील कुमार, सत्यवान, राजेंद्र पहलवान कादमा को सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार सचिव की जिम्मेदारी अशोक मंदौला व आईटी सेल जिला अध्यक्ष राजेश को बनाया गया है। राहुल को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत माला और पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed