फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rajneeta

Charkhi Dadri News: घुटने के दर्द से रजनीता का स्वर्ण पदक पाने का सपना टूटा

Sun, 25 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
rajneeta
चरखी दादरी के झोझूकलां गांव की पहलवान रजनीता जांगड़ा। स्रोत : परिजन
-जॉडर्न में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने से वंचित रह गईं झोझूकलां निवासी रजनीता जांगड़ा, अब वापस आकर कंधे व घुटने का कराएंगी उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। कस्बा निवासी रजनीता जांगड़ा का जॉर्डन के अम्मान में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में घुटने के दर्द के कारण पदक जीतने का सपना टूट गया। स्वर्ण पदक की दावेदार जूनियर पहलवान रजनीता को घुटने के दर्द ने स्वर्ण पदक न जीतने का जख्म दे दिया।
रजनीता के पिता रजनेश जांगड़ा ने बताया कि स्पर्धा में रजनीता ने अंडर-17 आयुवर्ग के 61 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया। रजनीता की शुरुआत धमाकेदार रही, लेकिन, दूसरी व अंतिम कुश्ती में रजनीता पदक से चूक गईं।
विज्ञापन

रजनीता की पहली कुश्ती जर्मन की पहलवान लिओनी स्टेगर्ट के साथ हुई। इसमें रजनीता ने भारंदाज और डबल लेग दांव लगाए। वहीं, स्टेगर्ट ने दो बार अपने दांव से एक-एक अंक प्राप्त किया, लेकिन, रजनीता ने मैच में अपने दांव लगाकर कुश्ती अपने नाम की। यह कुश्ती करीब साढ़े तीन मिनट तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीता जांगड़ा ने दूसरी कुश्ती जापान की पहलवान सी नोगुची के साथ लड़ी। इसमें दांव लगाते समय रजनीता का घुटने का दर्द बढ़ गया, लेकिन फिर भी वह पूरे चार मिनट तक मुकाबला करती रहीं। अंत में वह 2- 4 के स्कोर से हार गईं।
23 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे कांस्य पदक के लिए मुकाबला किर्गिस्तान की पहलवान के साथ हुआ। इसमें रजनीता ने हिम्मत जुटाई और मैदान में उतरीं, लेकिन एक मिनट चली कुश्ती में उनका घुटना और कंधा जवाब दे गया।
फिलहाल, रजनीता की तबीयत ठीक है। रविवार को वह दिल्ली पहुंचेंगी। रजनीता के माता-पिता को थोड़ा दुख है कि इस बार उनकी बेटी देश को पदक नहीं दिला पाई, लेकिन, दर्द होने के बावजूद खेल से किनारा करने के बजाय उसके देश के लिए पदक जीतने के हौसले के कारण खुशी है।

- एक माह से नहीं किया अभ्यास, बंगलूरू में चल रहा उपचार
रजनीता के पिता ने बताया कि एक माह पहले रजनीता को हिसार अकादमी में खेल अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। इससे उसके घुटने और कंधे में दर्द होने होने लगा। बाद में उन्होंने बंगलूरू में रजनीता का उपचार कराया। वह एक माह से उपचाराधीन थी। खेल अभ्यास भी एक माह से बंद रहा है। 1-3 अगस्त तक वह ट्रायल में ही शामिल हुई थी। चिकित्सकों ने घुटने में एल-3 की समस्या बताई है। अब रजनीता के लौटने पर इसका ऑपरेशन कराया जाएगा। खेल के दौरान घुटने का दर्द बढ़ गया था। इससे वह दांव नहीं लगा पाई और प्रतिद्वंद्वी से मात खानी पड़ी।
फोटो -01
रजनीता जांगड़ा। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed