फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Raise your voice to eliminate addiction and child begging.

Charkhi Dadri News: नशा और बाल भिक्षावृत्ति मिटाने के लिए आवाज की बुलंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raise your voice to eliminate addiction and child begging.
वार्ड-11 में  कैंप में मौजूद हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की टीम। स्रोत: जनसंपर्क
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. मांगेराम और मीना कुमारी ने वीरवार को शहर के वार्ड-11 स्थित सामुदायिक केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा और बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

डॉ. मांगेराम ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कबीर बस्ती में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं से इस दिशा में जागरूक रहने और सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल ने बताया कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुमन जांगड़ा और नारायण दत्त शर्मा ने बाल भिक्षावृत्ति को समाज के लिए कलंक बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं और समाज को मिलकर इस समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा। इस अवसर पर प्रोटेक्शन ऑफिसर अर्चना, उषा सोनी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed