{"_id":"61059c628ebc3e09445bf1fd","slug":"rain-pollution-level-dropped-no-relief-from-waterlogging-even-on-the-fourth-day-charkhidadri-news-hsr607683875","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश: प्रदूषण का स्तर गिरा, जलभराव से चौथे दिन भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश: प्रदूषण का स्तर गिरा, जलभराव से चौथे दिन भी राहत नहीं
विज्ञापन
क्वार्टर में घुसा पानी और रसोई गैस पर काम करती महिला।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले में जुलाई के अंदर प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ है। अब तक जिले में औसतन करीब 200 एमएम बारिश हो चुकी है और नियमित अंतराल पर हुई बारिश ही प्रदूषण का स्तर कम होने का कारण है। मई और जून में जिले के प्रदूषण का स्तर 300 एक्यूआई तक पहुंच गया था, जिसमें अब दस गुना की गिरावट आई है। शनिवार को जिले में पीएम 2.5 19 एक्यूआई और पीएम 10.0 36 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण की परत छटने से लघु सचिवालय से कपूरी और कलियाणा की पहाड़ी भी शनिवार को साफ नजर आई।
शनिवार को नहीं हुई बारिश, फिर भी सड़कों पर भरा दो फुट तक पानी
बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार को थम गया। शनिवार को बारिश न होने पर भी शहरवासियों को जलभराव से राहत नहीं मिल पाई। अभी भी मथुरी घाटी, पुरानी सब्जी मंडी रोड, शनि मंदिर वाली गली, वाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बरकरार है। सिटी थाने के पीछे स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के क्वार्टरों से शनिवार को भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। इन क्वार्टरों में अभी भी एक से डेढ़ फुट पानी भरा है। शहर के बीचोंबीच स्थित जोहड़ भी ओवरफ्लो कर रहा है।
मैंने पानी की निकासी के जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और नगर परिषद को निर्देश दिए हुए हैं। शहर में पंप सेट और मोटरों के जरिये पानी का उठान किया जा रहा है। इस काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह मान, उपायुक्त

प्रदूषण की परत हटने के बाद लघु सचिवालय से दिखाई देती कपूरी की पहाड़ी।- फोटो : CharkhiDadri