फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain: Gold for crops, disaster for people

बारिश: फसलों के लिए सोना तो लोगों के लिए आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rain: Gold for crops, disaster for people
चरखी दादरी। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के चलते जिले में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार सुबह 8 से शनिवार सुबह 8 बजे तक दादरी में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि इसके बाद भी तीन एमएम बारिश दादरी में हुई। पूरे जिले में ही तीनों दिन बारिश हुई और इससे फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। दूसरी ओर शहर में कई जगहों पर जलभराव होने से बारिश लोगों के लिए आफत भी बनी।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से सर्दियों के मौसम में भी शहर के कई क्षेत्रों में बेपटरी सीवर व्यवस्था की पोल खुल गई। लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण शहर में सीवर लाइनें जवाब दे गईं और दूषित पानी की निकासी ठप हो गई। रोहतक रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, मुख्य बाजार, शनि मंदिर वाली गली, शहीद भगत सिंह मार्केट वाली गली, रोहतक चौक के समीप, कोर्ट के सामने वाली गली में पानी भरा रहा। कई जगहों पर तो एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया, जिसके चलते आवागमन में लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार रात ही बारिश शुरू हो गई और सुबह साढ़े नौ बजे तक बारिश जारी रही। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली और दोपहर बाद मौसम फिर से बदल गया। घटा छा जाने के बाद दोपहर 2:45 पर फिर बारिश शुरू हो गई और करीब आधे घंटे तक बारिश जारी रही। इसके चलते जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पाई। बारिश के चलते नगर परिषद कार्यालय में भी जलभराव हो गया। पिछले अगर तीन दिन की बात करें तो दादरी में 27 एमएम, बाढड़ा में 23 एमएम और बौंदकलां में 9 एमएम बारिश हुई है। शनिवार को बाढड़ा में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीवर मैनहोल से नहीं हुई निकासी, व्यवस्था की खुली पोल -
शहर के बस स्टैंड के पिछली तरफ, पुराना सिविल अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह मार्केट, परशुराम चौक, पीएनबी के सामने वाली गली, शनि मंदिर वाली गली, चरखी दरवाजा, वार्ड-दस, वार्ड 14 व वार्ड-17 में सीवर मैनहोल से पानी की निकासी नहीं हो पाई और गलियों में भरे पानी ने निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल खोल दी। लोहारु रोड पर गलियों में कई जगह तो दुकानों के सामने पानी भरा रहा।
- फसलों के लिए बरसा आसमान से सोना -
कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिहाग के अनुसार इस मौसम की बारिश ने फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है। इसका सीधे तोर पर असर पैदावार पर पड़ेगा और कुछ रोगों से भी फसलों को राहत मिलेगी। अब ठंड बढ़ेगी और इससे सरसों व गेहूं समेत अन्य फसलों का पकाव अच्छे से होगा।

------
वर्जन -
शहर की सीवर लाइन ब्लॉकेज खुलवा दी गई हैं। पानी निकासी के लिए हमने मोटरें चला दी हैं। लाइट जाने पर थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- जगदीशचंद, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed