फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Quality of mustard will be checked

Charkhi Dadri News: हैफेड के अधिकारियों ने अनाज मंडी में पहुंच कर सरसों के लिए सैंपल, सरसों की क्वालिटी की होगी जांच

Sat, 01 Jun 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Quality of mustard will be checked
बाढड़ा। हैफेड के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कस्बे की अनाज मंडी में पहुंच कर सरसों की ढेरियों और कट्टों से सैंपल लिये जिनमें क्वालिटी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी जिले की मंडियों में सरसों की फर्जी खरीद व सरसों मे वजन बढ़ाने के लिए मिट्टी, तोरिया मिलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दादरी जिले में भी हैफेड व अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम ने कस्बे की अनाज मंडी पहुंच कर खरीद की सरसों का मिलान करवा कर उनके सैंपल लिया तथा सरसों का तुरंत साफ-सुथरा कर उठान करने का दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश की मंडियों में पिछले दो महीने तक चली सरकारी खरीद के दौरान कुछ आढ़तियों ने कागजों में ही आवक दर्शाकर उसका भुगतान करने की शिकायतें सामने आ रही हैं। खरीद एजेंसियों ने जब जांच की तो ना तो पर्याप्त मात्रा में मंडियों में सरसों उपलब्ध हो रही है और ना ही साफ-सुथरा भंडारण। साथ लगते भिवानी जिले की मंडियों में शिकायतें बढ़ने पर हैफेड समेत अन्य खरीद एजेंसी अधिकारियों ने प्रत्येक खरीद केंद्र पर पहुंच कर धरातलीय मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करनी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड के डीएम संदीप पूनिया की अगुवाई में हैफेड के टेक्नीकल अधिकारी व अन्य कर्मियों ने शुक्रवार शाम को अनाज मंडी में पहुंच कर अनाज मंडी में रखी सरसों का निरीक्षण किया तथा मंडी में रखी सरसों की ढेरियों व कट्टों में पैक की गई सरसों के सैंपल एकत्रित किए। सरसों के सैंपल से गुणवता की जांच की जाऐगी। हैफेड के डीएम संदीप पूनिया ने बताया कि बाढड़ा की अनाज मंडी से सरसों के सैंपल लिए गए हैं इससे सरसों की क्वालिटी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed