फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pump house to be built on Dungar Wala Johad with 15 crores

डूंगर वाला जोहड़ पर 15 करोड़ से बनाया जाएगा पंप हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pump house to be built on Dungar Wala Johad with 15 crores
डूंगर वाला जोहड़ जहां जनस्वास्थ्य विभाग पंप हाउस बनवाएगा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के सभी बाजारों व अन्य भागों से बारिश के पानी की निकासी के लिए सदर पुलिस थाना के पिछले तरफ स्थित डूंगर वाला जोहड़ पर जनस्वास्थ्य विभाग पंप हाउस बनाएगा। पंप हाउस का जुड़ाव दिल्ली रोड स्थित एसटीपी से किया जाएगा और दूषित पानी एसटीपी तक पाइप लाइन के जरिये पहुंचाया जाएगा। इस योजना पर करीब 15 करोड़ रुपये लागत आएगी और इसका एस्टीमेट व प्रपोजल जनस्वास्थ्य विभाग ने सरकार को भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि यह योजना सिरे चढ़ने के बाद मेन बाजार समेत शहर की कई कॉलोनियों से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। विभाग ने जोहड़ की जमीन उपलब्ध करवाने के लिए डीसी व नगर परिषद को भी पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि बीते मानसून सीजन के दौरान शहर के सभी बाजारों में जलभराव होने से करीब 15 दिनों तक कारोबार प्रभावित रहा था। व्यापारियों एवं दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने डूंगर वाला जोहड़ पर पंप हाउस निर्माण की योजना तैयार की है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जमीन मुहैया करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने डीसी व नगर परिषद को पत्र लिख दिया है। इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दिया है। योजना के तहत पंप हाउस पर कुआं भी बनाया जाएगा ताकि इससे पानी का उठान किया जा सके। यहां बड़ी क्षमता की मोटर लगाई जाएंगी। यह सिस्टम 24 घंटे बिजली से कनेक्ट होगा। बाजारों व अन्य भागों से पानी का उठान किया जाएगा। इस पानी को दिल्ली रोड स्थित एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जोहड़ ओवरफ्लो होते ही शहर में भर जाता है पानी
मानसून के दौरान डूंगर वाला जोहड़ हर साल ओवरफ्लो होता है, जिससे मुख्य बाजार की सड़कों पर पानी भर जाता है। इसका कारण यहां से पानी का उठान न होना भी है। अब विभाग ने पंप हाउस का जो प्रपोजल तैयार किया है उसके तहत जोहड़ से पानी का उठान कर दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। जोहड़ से पानी निकासी की समस्या खत्म होने पर 500 से अधिक व्यापारियों और दुकानदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। जैसे ही बजट मिल जाता है हम काम शुरू करवा देंगे। इस काम को अगले मानसून सीजन से पहले पूरा करवाने की हमारी योजना है ताकि बाजारों में जलभराव की समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो सके।
दलबीर सिंह दलाल, एक्सईएन,जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed