{"_id":"640b7e0dbfe62948bc00b174","slug":"public-health-will-fix-drinking-water-and-sewer-line-leakage-before-reconstruction-of-nh-334b-charkhidadri-news-c-21-1-75996-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच-334 बी के पुनर्निर्माण से पहले जनस्वास्थ्य ठीक करेगा पेयजल और सीवर लाइन लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच-334 बी के पुनर्निर्माण से पहले जनस्वास्थ्य ठीक करेगा पेयजल और सीवर लाइन लीकेज
Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कॉलेज रोड होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334-बी का समसपुर चौक से महेंद्रगढ़ चौक तक निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सड़क पर पेयजल लाइन व सीवर लाइन की मरम्मत कर लीकेज ठीक करेगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर के सभागार में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त प्रीति भी मौजूद रहीं।
सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। महेंद्रगढ चौक से समसपुर चौक तक बनने वाली सड़क पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क नई बनने के बाद अगर पानी या सीवरेज की लीकेज के कारण टूटती है तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सड़कों का विस्तार कर रही है ताकि लोगों का आवागमन आसान हो। घर से काम के लिए निकला हर नागरिक सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सांसद ने सबसे पहले स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर उचित जगह साइन बोर्ड लगाएं। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड कोरिडोर 152-डी हरियाणा की लाइफ लाइन बन चुका है। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ सड़क हादसे होने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में लोगों को जागरूक भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कों पर बनी ऐसी पुलिया की सूची तैयार करें जिनके कारण हादसे होने का अंदेशा रहता है। इन सभी पुलिया को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा। कुछ जगह पर पानी के फ्लो के हिसाब से पुलिया बनाई गई हैं, उन्हें अब सड़क के हिसाब से बनाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, भिवानी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, रणबीर सिंह, रमेशचंद्र गौड़, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- सड़कों से हटेंगे अवैध कब्जे
सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर कम उम्र के बच्चे दुपहिया वाहन गलत ढंग से ड्राइव करते हैं जिस कारण प्रतिदिन सड़क हादसों में अनेक युवा अपनी जान गंवाते हैं। ऐसा करने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं भी सड़कों पर अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। अगर कोई सड़क पर अवैध कब्जा करता है तो उसे नोटिस देकर तुरंत कार्रवाई की जाए।
इस रोड से गुजरते हैं प्रतिदिन 20 हजार के करीब वाहन
कॉलेज रोड करीब 4 किलोमीटर लंबा है। इस रोड का क्रशर जोन से सीधा जुड़ाव है। इसके अलावा कई शिक्षण संस्थान भी हैं। जिनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। शहर का महत्वपूर्ण रोड होने से प्रतिदिन 20 हजार के लगभग वाहन गुजरते हैं। जिनमें भारी वाहन ज्यादा होते हैं। इसके अलावा इस रोड का सीधा जुड़ाव बाढड़ा और महेंद्रगढ़ के रास्ते राजस्थान से भी है।