फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Protest in DC office of Charkhi Dadri

हरियाणा : चरखी दादरी के उपायुक्त कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मियों से हाथापाई

Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Protest in DC office of Charkhi Dadri
चरखी दादरी में डीसी आफिस में घुसे प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

महंगाई और निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार का निजीकरण विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी और किसान संगठनों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपायुक्त उनका ज्ञापन लेने आएं। पहले नायब तहसीलदार और फिर बीडीओ व सीटीएम मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी सिर्फ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने की मांग को लेकर अड़ गए। 
विज्ञापन



इसके बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचे, जहां तैनात पुलिस कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हुई। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के गेट के आगे धरना देकर बैठ गए। कुछ देर में उपायुक्त बाहर आए और उनसे ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed