{"_id":"604f3e8f8ebc3e8ca836262e","slug":"protest-in-dc-office-of-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : चरखी दादरी के उपायुक्त कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : चरखी दादरी के उपायुक्त कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मियों से हाथापाई
Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में डीसी आफिस में घुसे प्रदर्शनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई और निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार का निजीकरण विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी और किसान संगठनों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपायुक्त उनका ज्ञापन लेने आएं। पहले नायब तहसीलदार और फिर बीडीओ व सीटीएम मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी सिर्फ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने की मांग को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचे, जहां तैनात पुलिस कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हुई। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के गेट के आगे धरना देकर बैठ गए। कुछ देर में उपायुक्त बाहर आए और उनसे ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन